एक्सप्लोरर

Bihar Train Accident: बक्सर रेल हादसे के पीछे सुशील मोदी को किस चीज का सता रहा डर? कहा- 'इस एंगल से भी हो जांच'

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी जापान यात्रा पर हैं. उन्होंने नॉर्थ ईस्ट ट्रेन के बेपटरी होने से चार लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

North East Express Accident: बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे के बाद लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने इस रेल हादसे के पीछे की आशंका जाहिर की है. गुरुवार (12 अक्टूबर) की शाम बयान जारी करते हुए बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बक्सर रेल दुर्घटना (Buxar Rail Accident) के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हुए और इसकी जांच के आदेश भी दिए गए जिससे पता चलेगा कि यह हादसा किसी तकनीकी गलती से हुआ या इसके पीछे तोड़फोड़ करने वाली ताकतों का हाथ है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेलवे और वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाने की घटनाओं के बीच तोड़फोड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच इस एंगल से भी होनी चाहिए. सुशील कुमार मोदी ने नॉर्थ ईस्ट ट्रेन के बेपटरी होने से चार लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

जापान यात्रा पर हैं सुशील कुमार मोदी

दरअसल सुशील कुमार मोदी जापान यात्रा पर हैं. एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान यात्रा पर रहने के दौरान बक्सर रेल दुर्घटना का समाचार पाकर गहरा दुख प्रकट किया. टोक्यो से जारी बयान में दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में लगी एनडीआरएफ की टीम, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया.

'सेफ्टी पर ध्यान देने से दुर्घटनाओं में आई कमी'

आगे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में रेलवे सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान देने से दुर्घटनाओं में कमी आई, लेकिन ओडिशा (बालासोर) के बाद बिहार (बक्सर) की रेल दुर्घटना चिंता का विषय है. सुशील मोदी ने कहा कि बक्सर रेल हादसे की जांच रिपोर्ट आने पर सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाने होंगे, जिससे यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़े.

यह भी पढ़ें- PHOTOS: 'खाना खा कर सोए थे... अचानक पलट गई बोगी', नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्री ने सुनाई आप बीती, देखें भयावह मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget