एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi: 'बिहार बीजेपी के संकटमोचक सुशील कुमार मोदी', पटना में लगे पोस्टर के क्या हैं मायने?

Bihar News: आकर्षण का केंद्र बना जो पोस्टर है वो पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर लगा है. पोस्टर में सुशील कुमार मोदी के साथ भगवान हनुमान की तस्वीर भी है.

पटना: बिहार में आए दिन पोस्टर वार हो रहे हैं. एक तरफ लोकसभा का चुनाव होना है तो वहीं दूसरी ओर पोस्टर से सियासी माहौल भी गर्म है. राजधानी पटना में गुरुवार (04 जनवरी) को एक नया पोस्टर देखने को मिला. पोस्टर में बिहार के पूर्व उपमुख्यंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) की बड़ी तस्वीर लगी है. इस पोस्टर को लेकर कई तरह के मायने भी निकाले जा रहे हैं. इसी बहाने सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा भी तेज हो गई है.

सुशील कुमार मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर को शहर के कई चौक-चौराहों पर लगाया गया है. इनमें से एक पोस्टर ऐसा है जो सबकी ध्यान खींच रहा है. इस पोस्टर में सुशील कुमार मोदी को बिहार बीजेपी का संकटमोचक बताया गया है. पोस्टर में सुशील मोदी की बड़ी सी फोटो है. इस पोस्टर को 'सुशील मोदी फैंस एसोसिएशन बिहार' की ओर से लगाया गया है.

अचानक क्यों लगाया गया है पोस्टर?

दरअसल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का कल (5 जनवरी) जन्मदिन है. ऐसे में जन्मदिन से पहले ही शुभकामना देने के लिए पटना में पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर लगाकर सुशील कुमार मोदी को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है. हालांकि आकर्षण का केंद्र बना जो पोस्टर है वो पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर लगा है. इस पोस्टर में लिखा गया है, 'बिहार भाजपा के संकटमोचक'. पोस्टर में सुशील कुमार मोदी के साथ भगवान हनुमान की तस्वीर भी है. पोस्टर के जरिए सुशील कुमार मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी गई है.

बता दें कि सुशील कुमार मोदी का जन्म पांच जनवरी 1952 को हुआ था. जन्मदिन से एक दिन पहले ही इस तरह बधाई दी जाने लगी है कि सियासी पारा बढ़ गया है. पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि जिस तरह भगवान राम संकट में होते हैं तो बजरंगबली आते हैं उसी तरह से जब बिहार बीजेपी संकट में होती है तो सुशील कुमार मोदी सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor News: कांग्रेस और जनसुराज के 'गठजोड़' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, साफ कर दी मंशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget