एक्सप्लोरर

सुशांत के भैया-भाभी ने चिराग पासवान से की मुलाकात, आत्महत्या मामले में मदद के लिए दिया धन्यवाद

बीजेपी एमएलए नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि मेरी पत्नी चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी से विधान पार्षद है और हमलोगों का एक घरेलू संबंध भी रहा है. ऐसे में आना-जाना लगा रहता है.

पटना: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई और बीजेपी एमएलए नीरज कुमार बबलू और भाभी सह एलजेपी एमएलसी नूतन सिंह ने सोमवार को एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की. मिली जानकारी अनुसार नीरज कुमार बबलू और नूतन सिंह सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के लिए चिराग पासवान की ओर से किए गए पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करने गए थे.

इस संबंध में बीजेपी एमएलए नीरज कुमार बब्लू ने कहा, " मेरी पत्नी चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी से विधान पार्षद है और हमलोगों का एक घरेलू संबंध भी रहा है. ऐसे में आना-जाना लगा रहता है."

उन्होंने बताया कि चिराग यहां आए थे तो उनसे मुलाकात करनी थी और उन्हें धन्यवाद देना था. उन्होंने जिस तरह से सुशांत आत्महत्या मामले में आवाज उठाया, आज मामला सीबीआई जांच तक पहुंच गया है. इन्होंने मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से बात की. इन्हीं सब विषयों को लेकर मुलाकात हुई और बातचीत भी.

नीरज कुमार बबलू ने कहा, " देश भर में लाखों लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. हमलोग कुछ और काम भी कहते हैं, तो लोग कहते हैं कि कुछ और नहीं पहले सीबीआई जांच. इसलिए हमलोग शुरू से सीबीआई जांच के लिए लगे हुए हैं और अब मामला सीबीआई के हाथ में है. लेकिन अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण कुछ लोग लगातार सीबीआई से बचने कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में जैसे ही वहां से कुछ पॉजिटिव निर्देश होता है, जांच शुरू हो जाएगी."

उन्होंने कहा, " देश के तमाम कलाकार से लेकर सभी दल भी यही चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच हो. बस एक दल चाहता है कि सीबीआई जांच न हो. ऐसे में वो किस वजह से जांच नहीं चाहते, यह सभी लोग जानना चाहते हैं. सीबीआई जांच में तमाम बातें सामने आ जाएगी और हमलोग भी चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो और तमाम दोषी को सामने लाया जाए. वहीं कोई निर्दोष नहीं फंसे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget