एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में सर्पदंश के बाद तांत्रिक से झाड़-फूंक के चक्कर में बच्चे की गई जान, परिजन पकड़ रखे थे सांप

Supaul News: मामला त्रिवेणीगंज इलाके का है. मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी प्रमोद चौहान के 10 वर्षीय इकलौते पुत्र के रूप में हुई है.

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में शनिवार को एक घर के आंगन के समीप जलेबी के पेड़ के नीचे खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे की मौत सर्पदंश से हो गई. मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी प्रमोद चौहान के 10 वर्षीय इकलौते पुत्र के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार 10 वर्षीय बच्चा अपने घर के आंगन में पेड़ के नीचे खेल रहा था. इस दौरान जहरीली सांप ने उसे काट लिया. जिसके बाद बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 

साथ ही परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त सांप को भी पकड़ कर बोरे में बंद कर दिया. इसके बाद परिजन घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाए उसे गांव के ही एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन वहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई. जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

लोगों की जुटी भीड़

वहीं, बच्चे को अस्पताल ले जाने पर पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इकलौते पुत्र की मौत से उसकी मां शोभा देवी की हालत खराब है. बच्चे की मौत के बाद उसको जिंदा होने की आस में परिजन मृतक के शव को तांत्रिक के इंतजार में रखे रहे लेकिन जब बोरे में बंद सांप की मौत हो गई तब तांत्रिक ने आने से इंकार कर दिया. इसके बाद परिजन मृतक के दाह संस्कार की आगे की प्रक्रिया में जुटे.

इधर, सांप को परिजनों ने पकड़ रखा है. इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली कि सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. सांप को परिजनों ने पहले बोरे में रखा फिर डब्बा में बंद कर दिया, लेकिन सांप ने दोपहर बाद दम तोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि बच्चे को जिंदा करने के लिए बंगाल से तांत्रिक को बुलाया जा रहा था. जो आज शाम तक यहां पहुंचता.

ये भी पढे़ं: Shahnawaz Hussain: राहुल गांधी के आरा दौरे से बीजेपी को कैसे होगा फायदा? शाहनवाज हुसैन ने बताई पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget