एक्सप्लोरर

Bihar Suicide: नीट में खराब प्रदर्शन के बाद समस्तीपुर के युवक ने की खुदकुशी, कोटा में कर रहा था तैयारी

Suicide Samastipur: पुलिस ने बताया कि दिन में जब रोशन के माता-पिता ने उसे फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद उन्होंने उसके भाई से रोशन के कमरे में जाकर देखने को कहा.

पटना: बिहार के 21 वर्षीय एक अभ्यर्थी ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में लगातार दो प्रयासों में मनचाहे अंक प्राप्त करने में नाकाम रहने के बाद यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि रोशन बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और उसे उसके भाई सुमन ने गुरुवार को उसे कोटा स्थित किराए के कमरे में पंखे से लगाए गए फंदे से लटका पाया. सुमन खुद कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, लेकिन वह रोशन से अलग रहता था. 

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ

अधिकारियों के मुताबिक, रोशन के महावीर नगर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है, लेकिन उनका मानना है कि दूसरे प्रयास में भी अच्छे अंकों के साथ नीट-यूजी उत्तीर्ण ना कर पाने के कारण उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया. नीट-यूजी के परिणामों की घोषणा इस हफ्ते की शुरुआत में की गई थी.

क्षेत्राधिकारी पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह ने बताया कि रोशन और उसका भाई सुमन प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और महावीर नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर रहते थे. 

मां का फोन नहीं उठाने पर हुआ शक

सिंह के मुताबिक, रोशन दिल्ली में अपने चाचा के घर गया था और गुरुवार सुबह कोटा लौटा था, जिसके बाद उसने अपनी मां से बात की. उन्होंने बताया कि दिन में जब रोशन के माता-पिता ने उसे फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद उन्होंने सुमन से रोशन के कमरे में जाकर देखने को कहा. सिंह के अनुसार, जब सुमन पीजी पहुंचा, तो उसने उसके भाई को इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे से बंधे फंदे से लटका पाया. 

कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था

उन्होंने बताया कि रोशन को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिंह के मुताबिक, रोशन पिछले दो साल से कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था और इस सत्र में अपने दूसरे प्रयास में उसने 720 में से 400 अंक हासिल किए थे. पुलिस के अनुसार, घटना की जांच के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 74 (आत्महत्या को लेकर पूछताछ और रिपोर्ट दायर करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

अधिकारियों ने बताया कि रोशन के परिजन शुक्रवार को कोटा पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उन्हें सौंप दिया गया. यह कोटा में पिछले छह महीनों में किसी अभ्यर्थी द्वारा खुदकुशी करने का 12वां मामला है.  शहर में वर्ष 2022 में कुल 15 अभ्यर्थियों ने आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाए. 

इसे भी पढ़ें: Nawada Murder: नवादा में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, भतीजी ने बताई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget