एक्सप्लोरर

'CBI ने देरी तो की है, लेकिन...', 5 साल से न्याय की उम्मीद में बैठे सुशांत सिंह राजपूत के पिता हुए भावुक

मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई को लेकर सुशांत सिंह के पिता कृष्ण कुमार ने कहा कि हमें तो बस न्याय चाहिए. कोर्ट जल्द से जल्द न्याय करे और हमें मालूम हो कि कौन वह व्यक्ति था जो इस पूरे मामले में संलिप्त था.

Sushant Singh Rajput Case: 19 फरवरी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में जनहित याचिका पर मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इस याचिका में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे का नाम भी है. सीबीआई से भी अब तक हुई जांच की रिपोर्ट मांगी गई है. शनिवार को इस पूरे मामले पर एबीपी न्यूज से खास बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने कई सवालों के जवाब दिए और अपनी बात रखी.  

आदित्य ठाकरे को लेकर क्या कहा?

एक सवाल के जवाब में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि आदित्य ठाकरे का नाम आ रहा है हम भी सुने हैं, लेकिन अब कोर्ट ही निकालेगी की सच्चाई क्या है? जो हकीकत होगा वह कोर्ट निकालेगा. 5 साल से न्याय की उम्मीद लगाए सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि जल्द फैसला आएगा, इसकी उम्मीद है. जो न्याय है वह हाईकोर्ट करेगा.

महाराष्ट्र में नई सरकार और सीबीआई की भूमिका पर बोलते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि सीबीआई ने देरी तो की है, लेकिन अब कुछ सही रास्ते पर आ गया है. हमें तो बस न्याय चाहिए. दिवंगत अभिनेता के पिता ने कहा कि कोर्ट जल्द से जल्द न्याय करें और हमें मालूम हो कि कौन वह व्यक्ति था जो इस पूरे मामले में संलिप्त था.

'बेटे की क्षति बहुत बड़ी क्षति है'

एबीपी से बातचीत करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता भावुक नजर आए उन्होंने कहा कि यह क्षण ही ऐसा है. बेटे की क्षति बहुत बड़ी क्षति है. एक ही लड़का था मेरा कोई भी आदमी ऐसी स्थिति में क्या सोचेगा आप खुद समझ सकते हैं. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर पिता ने दावा करते हुए कहा कि मेरा लड़का सुसाइड करने वाला नहीं था कोई और ही बात थी जो यह घटना उसके साथ हुई. 

जनहित याचिका में आदित्य ठाकरे का नाम आ रहा है, यह सवाल जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जल्दी कोर्ट से न्याय मिले ताकि हमे शांति मिले कि आखिर हकीकत क्या है. हकीकत जानने के लिए और सजा मिले वैसे लोगों को जो इस मामले में जो कुछ भी किया होगा, तब हम लोगों को थोड़ी सी शांति महसूस होगी. 

ये भी पढ़ेंः 'लालू यादव का सपना नहीं होगा पूरा', केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी को लेकर किया कटाक्ष, CM नीतीश के बेटे पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget