एक्सप्लोरर

Manish Kashyap News: मनीष कश्यप के समर्थन में उतरे सोनू सूद, बॉलीवुड स्टार ने किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा

Sonu Sood Support Manish Kashyap: मनीष कश्यप पर बिहार और तमिलनाडु में कई मामले दर्ज किए गए हैं. अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने समर्थन में बड़ी बात कह दी है.

पटना: तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट के मामले में वीडियो वायरल को लेकर फंसे यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Bollywood Actor Sonu Sood) का साथ मिला है. तमिलनाडु मामले में मनीष कश्यप पर कई मामले दर्ज किए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट में भी मनीष कश्यप के वकील की ओर से याचिका लगाई गई है. अब सोनू सूद ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट किया है.

मंगलवार की शाम सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा- "जितना भी मैं मनीष कश्यप को जानता हूं उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है. हो सकता है उस से कुछ गलती भी हुई हो पर यह बात मैं यकीन से कह सकता हूं कि वो देशहित के लिए ही लड़ा है. न्याय और कानून से ऊपर हमारे देश में कुछ नहीं. जो भी होगा सही ही होगा."

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई

बता दें कि मनीष कश्यप पर कई जगह अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है कि सारे केस को क्लब करके बिहार में कर दिया जाए. मनीष कश्यप पर एनएसए भी लगा है. मंगलवार 11 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन नहीं हो सकी. अब 21 अप्रैल को सुनवाई होगी.

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने केंद्र, तमिलनाडु और बिहार सरकार को नोटिस जारी किया तथा यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है. 

क्या है पूरा मामला?

तमिलनाडु के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल हुआ था. दावा किया गया था कि तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई हो रही है और भगाया जा रहा है. इसी से संबंधित एक वीडियो वायरल किया गया था जिसको लेकर पुलिस ने मनीष कश्यप पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया है. ईओयू जांच कर रही है. मनीष कश्यप के घर बेतिया में एक दूसरे मामले में कुर्की करने के लिए पुलिस पहुंची थी तो उसने सरेंडर कर दिया था. इसके बाद ईओयू ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की. इसके बाद तमिलनाडु की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर तमिलनाडु चली गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Violence: 'रामनवमी पर हिंसा में PFI का हाथ', VHP ने कहा- NIA से कराई जाए जांच, बिहार सरकार पर भरोसा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget