एक्सप्लोरर

कलयुगी बेटे ने पुलिसकर्मी पिता को उतारा मौत के घाट, गांव वालों की इस शिकायत से था परेशान

Motihari Crime: पिता को गुस्से में आकर बेटे ने माथे पर मसाला पीसने वाले लोड़े से माथे पर वार कर दिया. इसके बाद पिता की कुछ ही समय में मौत हो गई. पढ़ें क्या है पूरा मामला

Son Killed Father: पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में रविवार को एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी. उसने पिता को मसाला पीसने वाले लोढ़े से माथे पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे कुछ ही समय में उसके पिता की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. मामला मानिकपुर पंचायत के बिशनपुर गांव के वार्ड नंबर पांच का है. 

हत्यारे पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं हत्या की सूचना पर हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खून लगे हत्या में प्रयुक्त लोड़ा को जब्त किया. साथ ही घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई. इसके बाद अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और हत्यारे पुत्र गुड्डू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के मुताबिक सालों से गुड्डू के पिता का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था. इसका विरोध पुत्र करता था. रविवार को ग्रामीणों ने पुत्र से अवैध संबध की शिकायत की थी, जिसके बाद पिता पुत्र में झड़प हुई. गुस्से में आकर बेटे ने पिता के माथे पर मसाला पीसने वाला सिलवट पर रखा लोड़ा उठाकर माथे पर वार कर दिया. इसके बाद पिता के माथे पर गंभीर चोटें आई, जिसके बाद कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई. 

एसडीपीओ रंजन कुमार ने की घटना की पुष्टि

अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने घटना के बारे में बताया कि रविवार को शाम में सूचना मिली की हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव के वार्ड नंबर पांच में मुस्तकीम अंसारी की हत्या हो गई है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर पहुंच प्राप्त साक्ष्य के अनुसार उनके पुत्र गुड्डू अंसारी अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. मृतक होमगार्ड के जवान भी था और इनका गांव के एक महिला से संबंध था, जिसका विरोध पुत्र हमेशा किया करता था और रविवार को विवाद के बाद पिता की हत्या कर दी. 

ये भी पढ़ेंः बेगूसराय में पुलिस पर जानलेवा हमला, कई जवान घायल, जमीन खाली कराने पर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget