एक्सप्लोरर

सीवान में हाथों में हथकड़ी लगाए प्रेमिका से शादी करने मंदिर पहुंचा युवक, फिर वापस चला गया जेल

Siwan Latest News: सीवान के राधा-कृष्ण मंदिर में हाथों में हथकड़ी पहने युवक की अपनी प्रेमिका से हिन्दू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Bihar News: बिहार के सीवान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. दरअसल, सीवान शहर के व्यवहार न्यायालय के नजदीक राधा-कृष्ण मंदिर में एक युवक हाथों में हथकड़ी लगाए अपनी प्रेमिका से शादी करने पहुंचा. फिर शादी करने के बाद वो जेल चला गया.

हाथों में हथकड़ी लगाकर मंदिर में शादी करने वाले युवक की पहचान गोरेयाकोठी प्रखंड के दूधरा निवासी हरेराम सिंह के रूप में हुई हैं. बताया जाता है कि हरेराम सिंह गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के भीठी निवासी खुशी कुमारी से प्यार करता था. इसके बाद दोनों साथ रहने के लिए घर से भागकर चले गए और साथ रहने लगे. लड़की के घरवालों ने लड़के के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़का और लड़की को बरामद कर लिया. पुलिस ने लड़के पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया. 

एक साल से जेल की सजा काट रहा है युवक
लड़का करीब एक साल से जेल में था और मामला न्यायालय में चल रहा था. 3 मार्च सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम कमलेश कुमार ने आदेश सुनाया कि दोनों लड़का-लड़की की एक घंटे के अंदर हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न कराकर न्यायालय को सूचित करें, जिसके बाद ये आदेश सीवान मंडल कारा को भेजा गया. मंडल कारा के सुरक्षाकर्मियों के साथ हरेराम सिंह राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचा जहां खुशी पहले से मौजूद थी. अधिवक्ता, पुलिस के समक्ष हरेराम सिंह और खुशी की शादी पूरे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई.

पहले सीतामढ़ी में देखने को मिला था ऐसा मामला
बता दें कि इससे पहले मई 2023 में बिहार के सीतामढ़ी में भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था. प्रेमिका के अपहरण के मामले में जेल में बंद युवक ने पुलिस अभिरक्षा में जेल से निकलकर अपनी प्रेमिका से शादी रचाई थी. कोर्ट के आदेश पर हाथ में हथकड़ी पहने ही युवक का विवाह संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी ने दिखाए तीखे तेवर, JDU को साथ आने का दिया ऑफर, कहा- ‘RJD-RJD जंगलराज-जंगलराज बोलते हैं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget