एक्सप्लोरर

Siwan News: सिवान में युवक की हत्या कर पानी में फेंका शव, चुनाव खत्म होने के बाद गया था ससुराल, सुबह मिली लाश

घटना हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के कारमासी मध्य विद्यालय के पास की है. हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सिवानः तीसरे चरण के दौरान सिवान में शुक्रवार को दो प्रखंडों में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान कई हिंसा की घटनाएं सामने आईं तो वहीं शनिवार की सुबह युवक का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. घटना हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के कारमासी मध्य विद्यालय के पास की है. स्थानीय लोगों ने यहां खाड़ी में शनिवार की अल सुबह एक युवक का शव देखा. शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई.

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लहेजी स्थित नरकुल भगत के टोला निवासी हरिशंकर यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को खाड़ी से निकलवाया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस का अभी कुछ कहने से इनकार

घटना की सूचना मिलते ही सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद मृतक रंजीत यादव जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा बाजार स्थित अपने ससुराल गया था. ससुराल से रात में ही वापस अपने घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा. शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया.

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है. वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से अभी बच रही है. स्थानीय थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी कि युवक की मौत कैसे हुई है.

यह भी पढ़ें-

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर PM नरेंद्र मोदी ने भेजा शोक संदेश, पत्र में यादों से जुड़ी बातों को लिखा

बिहार में तनातनी के बीच लालू यादव की राहुल गांधी से मुलाकात, शक्ति प्रदर्शन में भारी पड़े चिराग पासवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget