एक्सप्लोरर

Siwan Road Accident: सीवान में दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

Siwan News: हुसैनगंज थाना इलाके के सरिया मोड़ के पास यह हादसा हुआ है. सड़क हादसे में एक लड़की जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सीवान: हुसैनगंज थाना इलाके के सरिया मोड़ के समीप शुक्रवार (29 सितंबर) की सुबह दो बाइक के बीच हुई टक्कर में ममेरे भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक लड़की जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है. एक बाइक पर दो लड़की और लड़का जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक अकेले था.

मृतकों की पहचान धर्मेंद्र शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र अनीश शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा की भगिनी पूजा कुमारी (20 साल) के रूप में की गई है. वहीं अनीश की अपनी बहन जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है. अनीश हुसैनगंज थाना इलाके के दहीपुर गांव का रहने वाला था. इसी क्रम में रास्ते में यह घटना हो गई. दूसरी बाइक पर सवार मृतक की पहचान 20 वर्षीय जीवन साह के रूप में की गई है. ये हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सींगही गांव का रहने वाला था.

Siwan Road Accident: सीवान में दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

घर की होनी थी ढलाई, रास्ते में हुई घटना

बताया जाता है कि अनीश बिंदुसार स्थित अपने मामा के घर जा रहा था. बाइक पर उसकी अपनी बहन और ममेरी बहन पूजा भी थी. घर की ढलाई होनी थी इसलिए तीनों जा रहे थे. इसी दौरान हुसैनगंज थाना इलाके के सरिया मोड़ के पास यह हादसा हो गया.

Siwan Road Accident: सीवान में दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो धर्मेंद्र शर्मा दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे. शव देखकर छाती पीट-पीट कर रोने लगे. दोनों पक्षों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक के पिता धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द प्रशासन इस पर कार्रवाई करे नहीं तो हम लोग चक्का जाम करेंगे. इस घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल में परिजनों और जानने वालों की भीड़ जुट गई. मृतक 20 वर्षीय पूजा महादेवा ओपी के बिंदुसार गांव के रहने वाले मोहन शर्मा की पुत्री थी. पता चलने के बाद पूजा के घर भी हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें- Buxar News: पटना-कोटा एक्सप्रेस के डिब्बे में मिला हाथ का कटा हुआ पंजा, भागने लगे यात्री, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget