एक्सप्लोरर

‘महात्मा गांधी जहां पहुंचे, वहीं पहुंचा देंगे’, ईश्वर-अल्लाह भजन गाने वाली सिंगर देवी को मिली धमकी

Bhojpuri Singer Devi: स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रघुपति राघव राजा राम भजन गाने पर गायिका देवी को माफी मांगनी पड़ी थी. जिसकी वजह से विपक्ष लगातार बीजेपी को घेर रहा है.

Bihar News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रघुपति राघव राजा राम..ईश्वर अल्लाह तेरो नाम भजन गाने वाली भोजपुरी गायिका देवी को सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही है. उन्हें कहा जा रहा है कि सुधर जाओ वरना महात्मा गांधी जहां पहुंचे हैं वहीं पहुंचा देंगे. 

दरअसल, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 5 दिसंबर को पटना के बापू सभागार में भोजपुरी गायिका देवी को बुलाया गया था. इस कार्यक्रम में जब देवी ने रघुपति राघव राजा राम..ईश्वर अल्लाह तेरो नाम भजन जैसे ही गाना शुरू किया बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इसका विरोध करने लगे. मंच से जय श्रीराम के नारे लगाए गए. जिसके बाद गायिका देवी से बीजेपी नेताओं ने माफी मंगवाई तब मामला शांत हुआ. 

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मांगी माफी
एएनआई के साथ बातचीत के दौरान देवी ने कहा कि जो कार्यक्रम में हुआ उससे मैं स्तब्ध हूं. मैं महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन गा रही थी. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. इस दौरान हिंदू पुत्र संगठन के कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया.

तब बीजेपी के नेता समझ नहीं पाए कि स्थिति को कैसे संभाला जाए और उनमें से कुछ मेरे पास आए और माफी मांगने को कहा ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके.

‘बीजेपी को कार्रवाई करनी चाहिए’
गायिका देवी ने आगे कहा कि मैंने इसलिए माफी मांगी क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वहां स्थिति बिगड़े. अब मुझे लगता है कि उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने वहां अराजकता पैदा की. मुझे धमकियां भी मिल रही हैं. ये महिलाओं का अपमान है. सभी समुदायों को एक साथ रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ऐसी घटिया हरकत शर्मनाक है. बीजेपी को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बिहार के 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 13 जिलों में छाए रहेंगे बादल, नए साल से तापमान में भी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget