एक्सप्लोरर

तेज प्रताप और अनुष्का मामले में शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दिया 'खामोश', केसी त्यागी ने उठाए सवाल 

तेज प्रताप मामले पर जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि जो निजी जिंदगी में क्राफ्ट है, वह राजनीति में तो कभी शुद्ध हो नहीं सकता है. मामले में शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बयान दिया है.

Tej Pratap And Anushka case: बिहार के चुनावी वर्ष में मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है और चुनावी मुद्दे से हटकर अब लालू परिवार तेज प्रताप यादव के मामले में कटघरे में खड़े हो गए हैं. हालांकि तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच  रिलेशनशिप का फोटो वीडियो शोशल मीडिया पर आने के बाद लालू प्रसाद ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है और परिवार से बेदखल करने का ऐलान कर दिया है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा?

कहा जाता है कि आग लगेगी तो धुंआ तो जरूर उठेगा. अब लालू परिवार पर राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले में अलग-अलग राजनीतिज्ञों की अलग-अलग राय सामने आ रही हैं. बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध शत्रुघ्न सिन्हा ने जहां इस मामले पर सबको खामोश कर दिया तो जेडीयू नेता केसी त्यागी ने परिवार को बंटाधार होने की बात कह दिया है.

तेज प्रताप यादव के मामले में पूछे जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुझे यह खबर शाम को ही मिली है. मेरा उस परिवार से बहुत ही पारिवारिक संबंध रहा है. लालू प्रसाद यादव से और उनके परिवार से पुराना संबंध रहा है, मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि फैमिली फ्रेंड रहे हैं, लेकिन आज की यह जो डेवलपमेंट हुई है यह थोड़ा चौकाने वाला है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं इसके लिए खुशी और सदमा की बात नहीं कह सकता हूं, मैं यही कर सकता हूं कि यह बेहद चौंकाने वाला है और इसमें मैं यही देख सकता हूं कि यह मामला कितना परिपक्व हो रहा है और कितना आगे बढ़ रहा है उसके बाद ही आगे कुछ कह सकता हूं."

वहीं तेज प्रताप और अनुष्का यादव के रिलेशनशिप मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि जो निजी जिंदगी में क्राफ्ट है, वह राजनीति में तो कभी शुद्ध हो नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अगर आप निजी जिंदगी में नैतिक नहीं हो सकते हैं, तो राजनीति में भी आप नैतिक नहीं हो सकते है. यह उसी का परिणाम है.

केसी त्यागी का तेज प्रताप पर तंज 

केसी त्यागी ने कहा, "पहले बिहार का बंटाधार हुआ अब परिवार का बंटाधार करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पोलिटिकल व्यक्ति की निजी जिंदगी और सार्वजनिक जिंदगी अलग-अलग नहीं होती है, जो निजी जिंदगी में करप्ट है वह राजनीति में तो कभी शुद्ध हो ही नहीं सकता है."

ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: पहली शादी से लेकर तलाक तक… फिर GF की 'सोशल एंट्री', पढ़िए तेज प्रताप की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget