एक्सप्लोरर

निर्विरोध MLC बने शाहनवाज़ हुसैन और मुकेश सहनी, NDA ने बनाया था उम्मीदवार

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जगह बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन और पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा की जगह मुकेश सहनी विधान परिषद् पहुंचे हैं

पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी की बिहार विधान परिषद् में एंट्री हो गई है. एनडीए के ये दोनों नेता निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं. दरअसल इन दोनों के अलावा किसी भी दल या गठबंधन ने किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था. ऐसे में इन दोनों की जीत पहले से ही सुनिश्चित थी.

विधान परिषद के औपचारिक ऐलान के बाद शहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष महसूस कर रहा हूं. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का हृदय से आभारी हूं. शहनवाज ने लिखा कि 1986 से मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और जब भी और जो भी जिम्मेदारी मिली, अब तक बखूबी उसका निर्वहन करता रहा हूं. आगे भी पार्टी के भरोसे को कायम रखने के लिए कोई कसर नहीं रहने दूंगा.

वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के मंत्री मुकेश और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ट्वीट कर लिखा कि "बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बिहार विधान परिषद के सदस्य का सर्टिफिकेट प्राप्त किया. देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार."

बताते चलें कि विधान परिषद् में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जगह बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन और पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा की जगह मुकेश सहनी विधान परिषद् पहुंचे हैं. एनडीए के इन दोनों उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि एनडीए गठबंधन के चारों घटक दल मिलजुल कर काम कर रहे हैं.

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा. अब ऐसे में माना जा रहा है कि शाहनवाज के विधान परिषद् जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही हो जायेगा. मुकेश सहनी पहले से ही नीतीश कैबिनेट में शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ बोलने वालों का चेहरा लंगूर जैसा उतर गया! तेज प्रताप यादव का तंज
‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ बोलने वालों का चेहरा लंगूर जैसा उतर गया! तेज प्रताप यादव का तंज
राहुल गांधी के पैलेट गन वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
राहुल गांधी के फायरिंग वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget