एक्सप्लोरर

कटिहार: गंगा-कोसी के बढ़ते जलस्तर से हो रहा भीषण कटाव, DM ने खुद नाव से घूमकर लिया जायजा

बिहार के कटिहार में बाढ़ आने से पूर्व गंगा- कोसी के संगम स्थल के समीप कुर्सेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर के दर्जनों गांव की खेती की जमीन कटाव के चपेट में आ गया है. प्रतिदिन भीषण कटाव हो रहा है. 

बिहार के कटिहार में वैसे तो हर साल बाढ़ आती है और सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा जाती है. गंगा-कोसी और महानंदा नदी के पानी से लाखों लोग प्रभावित होते हैं. हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ आने से पूर्व गंगा-कोसी के संगम स्थल के समीप कुर्सेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर के दर्जनों गांव की खेती की जमीन कटाव के चपेट में आ गया है. प्रतिदिन भीषण कटाव हो रहा है. 

नदी किनारे घनी आबादी बसती है, लोग भयभीत हैं. कटाव स्थल से मात्र महज 100 मीटर की दूरी पर कई ऐसे गांव हैं जैसे- पत्थर टोला - निषाद टोला - खेरिया - मंडल टोला - खेरिया यादव टोला - बालू टोला - तीनघड़िया - नवटोलिया - मजदिया - मलिनीया - कमलाकान्ही, जिसकी कुल आबादी लगभग 50 हजार के करीब है. लोगों की खेती की जमीन के साथ साथ अब रहने की जमीन पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. 

मौके का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

ऐसे में हो रहे भीषण कटाव की सूचना पर जिलाधिकारी उदयन मिश्रा खुद अपने टीम के साथ निरीक्षण करने गंगा- कोसी नदी के किनारे पहुंच गए और कटाव क्षेत्र का जायजा खुद नाव पर सवार होकर घूमकर लिया. जिलाधिकारी ने फ्लड डिवीजन के डिविजनल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं. उनको तत्काल निर्देशित करते हुए आदेश दिया है कि फ्लड निरोधक जो कार्यवाही होती है वो आज से प्रारंभ करेंगे और इसमें आगे जो भी बड़े काम करने होंगे उसके लिए भी पत्राचार चीफ इंजीनियर हैं और विभाग के जो सचिव हैं. उनको भी खुद के माध्यम से किया जाएगा और फिलहाल हमलोग 3 से 4 दिन में कटाव निरोधी कार्य जो प्राइमरी काम है वह हो जाए. 

लोगों को हो रही है भारी परेशानी 

स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि की माने तो बाढ़ हर साल आती है. कटाव हर साल होता है लेकिन बाढ़ कटाव के नाम पर सरकारी तंत्र से किया गया करोड़ों रूपये का काम बेकार चला जाता है. जिनकी जमीन कटाव के चलते नदी में समाता जा रहा है अब इनको इनके परिवार वालों के सामने जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो गई है. सभी मजबूर होकर रोजी रोजगार के लिए दिल्ली- पंजाब जाने का मन बनाने लगे हैं.

सरकार और प्रशासन से नाराज हैं ग्रामीण 

कुछ ग्रामीण तो गंगा किनारे ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना- प्रदर्शन करने को उतारू हैं, ऐसे में जिलाधिकारी का कटाव स्थल पर आना, नाव पर सवार होकर सभी कटाव स्थलों का घूम घूमकर निरीक्षण करना और ऑन द स्पोर्ट संबंधित अधिकारियों को अविलंब कटाव निरोधक कार्य को शुरू करने का निर्देश देना और तत्काल कटाव को रोक लिये जाने का आश्वाशन देना क्षेत्र के ग्रामीण- किसानों के लिये सुखदाई है. 

अब देखना है कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अब इन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की बची हुई खेती की जमीन का कटाव रुक पाता है या नहीं. डरे - सहमे ग्रामीणों का, किसानों का घर गंगा - कोसी के कटाव से रुक पाता है या नहीं या फिर हर साल की तरह इस बार भी निराशा ही हाथ लगती है. 

ये भी पढ़ें :-

Bihar Politics: बिहार में JDU अध्यक्ष बदलने की तैयारी, नीतीश कुमार के भरोसेमंद को मिल सकती है कुर्सी!

बर्ड फ्लू से 11 साल के बच्चे की मौत ने बढ़ी चिंता, जानें- क्या है यह वायरस, इसके लक्षण और बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget