एक्सप्लोरर

SBI Electoral Bonds Data: 'ED रेड करती है और...', चुनावी बॉन्ड पर क्या बोले RJD सांसद मनोज झा?

SBI Electoral Bonds: मनोज झा ने कहा कि लोग इसे आज देख रहे हैं. हर किसी को इसके बारे में पहले से ही पता था. कैसी-कैसी चीजें पता चल रही हैं?

Manoj Jha on SBI Electoral Bonds: चुनावी बॉन्ड को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने शुक्रवार (15 मार्च) को अपनी प्रतिक्रिया दी है. सांसद मनोज झा ने कहा कि लोग इसे आज देख रहे हैं. हर किसी को इसके बारे में पहले से ही पता था. कैसी-कैसी चीजें पता चल रही हैं? उन्होंने कहा कि ईडी छापेमारी करती है और कुछ ही घंटों के बाद चुनावी बॉन्ड खरीदे जाते हैं. ये सह-संबंध देखिए, लोकतंत्र की हत्या कर रहा है.

'हर नुस्खे की होती है एक्सपायरी डेट'

शुक्रवार को मीडिया में दिए बयान से पहले भी मनोज झा ने एक्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी. बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला था. मनोज कुमार झा ने एक्स हैंडल से सोमवार को लिखा था, "इससे पहले चुनावी बॉन्ड पर आज सुबह #SupremeCourt ने #ElectoralBondScam पर #SBI के साथ-2 विश्व की सबसे धनी/बड़ी पार्टी को खुलेआम एक्सपोज किया और शाम होते-2 'साहेब' की हेडलाइंस प्रबंधन टीम ने साढ़े चार साल पुराने #CAA कानून के लिए नियमावली का स्वांग कर दिया. हर नुस्खे की एक एक्सपायरी डेट होती है ये सनद रहे."

लालू यादव की बेटी ने भी कसा तंज

वहीं दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी चुनावी बॉन्ड को लेकर हमला कर रही हैं. एक-दो नहीं बल्कि कई ट्वीट उन्होंने किए हैं. शुक्रवार को रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, झूठे वादे - झूठी गारंटी, झूठी इनकी सारी कहानी, देख लो लुटेरों, भ्रष्टाचारी चंदाखोरों की कारस्तानी."

एक ट्वीट के जरिए रोहिणी ने यह भी कहा कि एक पाकिस्तानी कंपनी की ओर से पुलवामा हमले के ठीक दो महीने बाद चुनावी बॉन्ड के जरिए बीजेपी को चंदा देने की बात सामने आ रही है. अगर ये सच है तो भयावह है.

यह भी पढ़ें- कैबिनेट विस्तार के लिए BJP के संभावित मंत्रियों की सूची आई, CM नीतीश कुमार ने खुद किया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget