एक्सप्लोरर

Sawan 2022: महेंद्र नाथ मंदिर में सोमवारी के दिन जल चढ़ाने के दौरान भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 2 महिलाएं जख्मी

Woman Died in Mahendranath Temple: पहली सोमवारी के कारण मंदिर में भीड़ थी. गेट बंद होने और दोबारा खुलने के दौरान एक ही बार भीड़ के कारण धक्का-मुक्की में घटना हुई है.

सीवानः सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. सीवान के ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर (Mahendranath Temple) में इस मौके पर पर सोमवार की अल सुबह घटना हो गई. मंदिर में भीड़ के बीच दबने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाने की पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी की पुलिस मेहंदार मंदिर पहुंच गई है. 

मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मोताब चौधरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है. जीरादेई थाना क्षेत्र के पथार गांव निवासी दिलीप बैठा की पत्नी सोहाग मति की भी मौत हुई है. वहीं घायल महिला प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी है. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. परिजनों का कहना है कि यह घटना सोमवार तड़के का है. लोग रात के 2.30 से तीन बजे ही जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Alert: कांवड़ यात्रा पर कट्टरपंथियों की नजर, IB अलर्ट के बाद बाबाधाम जाने वाले मार्ग की बढ़ाई गई सुरक्षा

परिजन की जुबानी सुनें...

घायल शिव कुमारी के पति जनक देव भगत ने बताया कि मेहंदार मंदिर में वो जल चढ़ाने के लिए आए थे. सोमवारी के दिन आज सुबह तीन बजे मंदिर का गेट खुलने के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोगों की भारी भीड़ एक साथ घुसने लगी. इसमें भगदड़ और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति हो गई. इसमें उनकी पत्नी भी दब गई.

तीनों महिलाओं को लाया गया अस्पताल

घटना के बाद तीनों महिलाओं को सीवान सदर अस्पताल लाया गया. यहां लीलावती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दोनों घायल महिला शिवकुमारी और अजोरिया देवी का सीवान सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, लीलावती देवी की मौत के बाद परिजन घर लेकर चले गए. अभी मंदिर में स्थिति सामान्य है.

यह भी पढ़ें- Video: तेजस्वी यादव ने अपनी फिटनेस पर शुरू किया काम, प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी वजन कम करने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: राज्यसभा की 5 सीटों पर NDA के उम्मीदवारों की जीत, तेजस्वी यादव बोले- 'हम चाहते हैं...'
बिहार: राज्यसभा की 5 सीटों पर NDA के उम्मीदवारों की जीत, तेजस्वी यादव बोले- 'हम चाहते हैं...'
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
बिहार राज्यसभा चुनाव: 3 MLAs ने नहीं किया वोट, कांग्रेस चीफ राजेश राम बोले, 'साबित हो गया कि...'
बिहार राज्यसभा चुनाव: 3 विधायकों ने नहीं किया वोट तो कांग्रेस चीफ राजेश राम बोले, 'डराया गया'
राज्यसभा चुनाव: RJD विधायक फैसल रहमान ने क्यों नहीं दिया वोट? खुद बताया कहां थे, कहा- 'मां से…'
राज्यसभा चुनाव: RJD विधायक फैसल रहमान ने क्यों नहीं दिया वोट? खुद बताया कहां थे, कहा- 'मां से…'

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget