एक्सप्लोरर

संजय राउत के आरोप बेबुनियाद, सुशांत और उनके पिता के बीच थे काफी अच्छे संबंध: देव किशोर सिंह

देव किशोर सिंह ने कहा कि यह सब बात निराधार है. इन बातों से प्रतीत होता है वो केस को प्रभावित करने के लिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं.

सहरसा: शिवसेना सांसद संजय राउत की ओर से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता के रिश्ते के संबंध में दिए गए बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया. अभिनेता के परिजन संजय राउत के बयान की कड़ी शब्दों में निंदा कर रहे हैं और उसे बेबुनियादी और भ्रामक बता रहे हैं. सुशांत के परिजनों का कहना है कि जांच को भटकाने के ऐसे बयान दिए जा रहे हैं.

सुशांत के चाचा देव किशोर सिंह ने कहा, "यह सब बात निराधार है. इन बातों से प्रतीत होता है वो केस को प्रभावित करने के लिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं, जो कि बेबुनियाद है. सुशांत और उनके पिता में काफी घनिष्ठ सबंध था और इतना अधिक प्रेम था जो कहा नहीं जा सकता है."

उन्होंने यह भी कहा, " यह सब आरोप गलत है. केस को प्रभावित करने और सच्चाई छुपाने के लिए वहां की सरकार यह सारे इल्जाम लगा रही है. सबसे बड़ी बात है कि वो लोग जांच से घबरा रहे हैं, इसमें किसी बड़े माफियाओं को बचाने के लिए साजिश रच रहे हैं. लेकिन सच छिपेगा नहीं, सामने आएगा ही, जांच तो होनी दीजिए."

आत्महत्या मामले में रिया पर लगे आरोप के संबंध में उन्होंने कहा, " जो जानकारी थी उस अनुसार हमारे बड़े और भाई सुशांत के पिता केके सिंह ने केस किया है, उसके अतिरिक्त भी उन्हीं को जानकारी है, हमलोगों के पास कोई जानकारी नहीं है."

वहीं, सुशांत के चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू ने संजय राउत पर हमला करते हुए कहा, "संजय राउत को हम अच्छे नेता के रूप में देखते हैं, लेकिन आए दिन जो उनके फूहड़ बयान आ रहे हैं, ये काफी संवेदनशील मैटर है और इसमें पूरा देश एक साथ है. इसमें किसी पार्टी और दल की बात नहीं है. इनको इसपे एक संवेदना दिखाते हुए जांच में सहयोग करना चाहिए. लेकिन इसके वजाय कुछ से कुछ फूहड़ बयान देते हैं."

उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह के प्रति उनका इस तरह का बयान आना हमलोग समझते हैं कि दिल पे धक्का देने वाली बात है, ये शर्मनाक बयान है. ऐसे में संजय राउत माफी मांगे अन्यथा मैं उनपर एफआईआर और मानहानि का मुकदमा दर्ज करूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget