एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू के इस सांसद को सम्राट चौधरी ने बताया नीतीश का गुलाम, कहा- सरकार ने DGP को चूड़ी पहना दी है

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुजफ्फरपुर में साइकिल यात्री की. उन्होंने लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और उनकी पुलिस पर निशाना साधा.

मुजफ्फरपुर: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) शनिवार (29 अप्रैल) को मुजफ्फरपुर पहुंचे. यहां आम्रपाली ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में वो शामिल हुए. यहां सम्राट चौधरी ने बाबा गरीबनाथ धाम से टावर चौक तक लगभग 4-5 किमी की साइकिल यात्रा कर कार्यकर्ताओं एवं आम जन का अभिनंदन स्वीकार किया. इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले में करीब 10 किलोमीटर वे खुली जीप में भी घूमे. इस मौके पर पर मुजफ्फरपुर में वो नीतीश सरकार (Nitish Government) पर भी बरसे.

'जब तक चूड़ी रहेगी तब तक हत्या होती रहेगी'

मुजफ्फरपुर पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा बिहार के डीजीपी को सरकार ने चूड़ी पहना दी है. इसके कारण बिहार में अपराध बढ़ रहा है. हमारी बहनों के हाथ में चूड़ी अच्छी लगती है. जब तक पुलिस के हाथों में चूड़ी रहेगी बिहार में हत्या होती रहेगी. जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के एक बयान पर कि मउर पहन लेने से कोई दूल्हा नहीं बन जाता है इसके जवाब में सम्राट चौधरी ने उन्हें नीतीश कुमार का गुलाम बता दिया.

सम्राट चौधरी ने कौशलेंद्र कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह जोकर पर बयान नहीं देते हैं. कहा कि अगर कोई राजनीतिक व्यक्ति कुछ बोलता है तो वह बात करेंगे लेकिन किसी के गुलाम पर वह बात नहीं करेंगे. नीतीश कुमार के गुलामों पर वह जवाब नहीं देते हैं.

'नीतीश को राजनीतिक तौर पर समाप्त करने का समय आ गया'

इससे पहले कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि अब नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर समाप्त करने का समय आ गया है. सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति को बर्बाद करने का काम किया है. युवाओं से अपील करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि युवा बिहार सरकार की अराजकता को समाप्त करने लिए सड़क पर उतरें.

यह भी पढ़ें- JDU के मंत्री ने सम्राट चौधरी को बताया बच्चा, कहा- उत्साह में वो बहुत कुछ बोल देते हैं, सीरियस लेने की जरूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget