एक्सप्लोरर

Samrat Choudhary: अयोध्या पहुंचे सम्राट चौधरी, सरयू में लगाई डुबकी, पगड़ी उतारकर कहा- 'ये मुरेठा...'

Samrat Choudhary Remove His Turban: सम्राट चौधरी ने मुंडन भी कराया. उन्होंने प्रण लिया था कि सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने के बाद ही वह अपनी पगड़ी हटाएंगे.

Samrat Choudhary News: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार (03 जुलाई) को सरयू नदी में डुबकी लगाई. वह अपनी पगड़ी उतारने के लिए भगवान श्री राम की धरती अयोध्या पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से अपनी पगड़ी को लेकर कहा कि भगवान राम को समर्पण करना था. आज अयोध्या नगरी में आकर सरयू नदी में स्नान कर ये मुरेठा जो पिछले 22-23 महीने से बांध कर रखा था ये भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित करूंगा.

इससे पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान राम और मां जानकी दोनों का अटूट संबंध है. बिहार और यूपी दोनों एक तरह से सहोदर परिवार है. पूरे भारत के निर्माण में बिहार और यूपी का एक महत्वपूर्ण योगदान है. वहीं हाथरस भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है."

इस मौके पर सम्राट चौधरी ने मुंडन भी कराया है. वे हनुमान गढ़ी मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंचे और उन्होंने आशीर्वाद लिया. वहीं इस सवाल पर कि आपका प्रण पूरा हो गया. इस पर सम्राट चौधरी ने मुरेठा उतारने के बाद कहा, "एकदम, मैंने 28 जून को ही पटना में इसकी घोषणा कर दी थी कि अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के चरणों में इसको समर्पित करूंगा.

सीएम नीतीश कुमार को हटाने की ली थी प्रतिज्ञा

बता दें कि सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने की प्रतिज्ञा ली थी. इसके बाद 2024 में ही नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग हो गए और वो एनडीए के साथ चले गए. एनडीए में आने के बाद भले ही वो फिर से सीएम की कुर्सी पर बने रहे. सम्राट चौधरी ने बयान भी दिया है कि उनका प्रण इसलिए पूरा हुआ कि पहले सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग हुए. एनडीए के साथ आए फिर वह सीएम बने.

यह भी पढ़ें- Bihar Reservation: बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण का मामला लेकर SC पहुंची नीतीश सरकार, पटना HC से लगी थी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget