एक्सप्लोरर

'मेरी पार्टी के लोगों के साथ कोई गलत काम किया तो भभुआ जेल में बंद करेंगे', क्यों भड़के सम्राट चौधरी?

Bihar Politics: कैमूर के बिछिया डिग्री कॉलेज के मैदान में सम्राट चौधरी सभा को संबोधित कर रहे थे. सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Samrat Choudhary Attack on RJD: रामगढ़ विधानसभा सीट पर बुधवार (13 नवंबर) को उपचुनाव होना है. इस सीट से बीजेपी (BJP) ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है. बीते सोमवार (11 नवंबर) को अशोक सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला.

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कैमूर के बिछिया डिग्री कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि रामगढ़ में बैठे गब्बर को यहां से भगाना है. आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह के एक बयान का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, "अगर कोई भी मेरी पार्टी के लोगों के साथ गलत काम करता है तो इसी भभुआ के जेल में बंद करूंगा. आज 11 तारीख है. 23 तारीख के बाद 24 को जांच बैठाऊंगा. गरीबों को लूटने वाला बच नहीं सकता."

सम्राट चौधरी ने की डबल इंजन की सरकार की तारीफ

सम्राट चौधरी ने अशोक सिंह के समर्थन में जनता से वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने काफी विकास का काम किया है. बिहार में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है. बिहार से उतना राजस्व नहीं आ पाता है तो केंद्र सरकार विकास के लिए पैसे भेजती है तो बिहार का विकास होता है. कोरोनाकाल में भी एनडीए सरकार ने लोगों के हित में काफी कार्य किया.

बता दें कि रामगढ़ से बीजेपी ने अशोक सिंह को 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया था. हालांकि वे आरजेडी के सुधाकर सिंह से हार गए थे. अब एक बार फिर उपचुनाव में उन्हें मौका दिया गया है.

सुधाकर सिंह ने क्या बयान दिया था?

बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह उपचुनाव को लेकर सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कह दिया कि पिछली बार की तरह इस बार विरोधियों ने कोई गुंडई की तो छोड़ेंगे नहीं. तीन सौ बूथों पर हमारे लोग तैयार रहेंगे और गुंडई करने वालों को लाठी से पिटवाएंगे. इसी को लेकर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है.

बता दें कि सुधाकर सिंह लोकसभा चुनाव में बक्सर सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे. वे रामगढ़ से विधायक थे. उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया जिसके बाद यह सीट खाली हो गई. सुधाकर सिंह के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव में पार्टी ने उनके ही भाई अजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है. 

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में एक और 2 नंबर की कुर्सी फाइनल! बगल में बैठे थे तेजस्वी और सहनी ने कर दिया ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget