एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में युवक ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

Bihar News: मामला नगर थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान माधुरी चौक गली नंबर दस निवासी अजय श्रीवास्तव के पुत्र अमन श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Samastipur News: समस्तीपुर में घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने शनिवार की रात में अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के माधुरी चौक गली नंबर दस निवासी अजय श्रीवास्तव के पुत्र अमन श्रीवास्तव के रूप में हुई है. हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की है? इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. वहीं, पुलिस ने मृतक के कमरे से कट्टा व एक खोखा बरामद किया है. 

शांत स्वभाव का था अमन- परिजन

घटना को लेकर परिजन का कहना है कि अमन शांत स्वभाव का लड़का था. वह दिन रात परीक्षा की तैयारी में लगा रहता था. किसी से उसकी अधिक दोस्ती भी नहीं थी, लेकिन कहां से पिस्तौल व गोली लाया और किस कारण से आत्महत्या की? उन्हें इसका कुछ पता नहीं है. 

वहीं, मृतक के पिता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि वह माघुरी चौक पर गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं. उनका छोटा पुत्र अमन घर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. रोज की तरह शनिवार को भी वह दुकान पर काम कर रहे थे. दोपहर ढाई बजे अमन ने उनके मोबाइल पर कॉल किया और 25 हजार रुपये मांगा और उसके बाद वह चार बजे के आसपास घर से निकल गया. रात आठ बजे जब दुकान बंद कर घर लौटे तो पत्नी से अमन के बारे में पूछा. कोई जबाव नहीं मिलने पर अमन के कमरे में गए तो देखा कि वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था.

जांच के लिए पहुंचेगी फॉरेंसिक टीम- पुलिस

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. परिवार के लोगों ने घटना का कारण अभी नहीं बताया है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था. घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं. युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: बिहार 2025 चुनाव में क्या JDU गठबंधन में करेगी बदलाव? संजय झा ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget