एक्सप्लोरर

Samastipur News: घर वालों की बात से नाराज होकर ट्रैक के किनारे बैठा था युवक, ट्रेन आता देख पटरी पर सोकर दी जान

मृतक शमशेर पटना के एक होटल में नौकरी करता था. तीन दिन पहले ही वह एक शादी में शामिल होने अपने गांव आया था. बीते कुछ महीनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

समस्तीपुरः जिले के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन स्थित 33 नंबर रेलवे गुमटी के पास रविवार को भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गोसपुर निवासी मो. हदीस के पुत्र मो. शमशेर (18 वर्ष) के रूप में की गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शमशेर 33 नंबर रेलवे गुमटी के समीप अपनी साइकिल लगाते हुए पटरी के दूसरी ओर बैठा हुआ था. इसी दौरान 15553 भागलपुर-जयनगर नन स्टॉपेज एक्सप्रेस ट्रेन समस्तीपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही ट्रेन युवक के नजदीक पहुंचती वैसे ही युवक पटरी पर सो गया और देखते ही देखते वह दो टुकड़ों में हो गया. ट्रेन गुजरने के बाद गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व रेल पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बेगूसराय में व्यवसायी के घर 50 लाख का डाका, बंधक बनाया, विरोध करने पर युवक को चाकू भी मारा

एक घंटे के बाद हुई शव की पहचान

घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी के एएसआई केपी सिंह व आरपीएफ के हेड कांस्टेबल राजीव कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचकर शव को पटरी किनारे रख जांच पड़ताल में जुट गए. लगभग एक घंटे तक युवक की पहचान नहीं हो सकी. इसी दौरान उधर से गुजर रहे गोसपुर के एक युवक ने उसकी पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी.

घटनास्थल पर मौजूद जुनैद ने बताया कि शमशेर पटना के एक होटल में नौकरी करता था. तीन दिन पहले ही वह एक शादी में शामिल होने अपने गांव आया था. बीते कुछ महीनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने से कई जगह उसे दिखाया गया था. रविवार को वह घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर साइकिल से बाजार की ओर निकला था.

इस मामले में आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी उप निरीक्षक मनु तिवारी ने बताया कि युवक की पहचान होने के बाद रेल पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद लगभग तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bettiah Road Accident: बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 4 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड
'केसी सिन्हा तो झांकी है...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच लगा प्रशांत किशोर का विवादित पोस्टर
'केसी सिन्हा तो झांकी है...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच लगा प्रशांत किशोर का विवादित पोस्टर
बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget