एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में ट्रेन के सामने प्रेमी जोड़े ने कूदकर दे दी अपनी जान, छठ के बाद लड़की की होनी थी शादी

Samastipur News: मामला समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड का है. प्रेमी जोड़ी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कपरपट्टी गांव की 18 वर्षीय भोली कुमारी और 20 वर्षीय पवन राय के रूप में हुई है.

समस्तीपुर: जिले में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे खुद अपनी जान (Samastipur News) दे दी. घटना समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रामभद्रपुर व हायाघाट स्टेशन के बीच धनहर रेलवे गुमटी के समीप की है. शुक्रवार की सुबह प्रेमी जोड़े की क्षत-विक्षत शव पटरी के पास ग्रामीणों ने देखा. ग्रामीण शव को देख स्तब्ध हो गए. बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के कपरपट्टी गांव के रहने वाले हैं. मृतक लड़की गांव के ही बटून राय की 18 वर्ष पुत्री भोली कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, मृतक लड़के की पहचान 20 वर्षीय पवन राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. 

लड़की की होनी थी शादी

बताया जाता है कि भोली की शादी छठ के बाद होनी थी. इसी वजह से प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दी है. हालांकि परिवार के लोग इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. वहीं, गांव के लोगों का बताना है कि दोनों में बचपन से ही प्यार था. इस बीच लड़की की शादी उसके परिवार वालों ने दरभंगा में तय कर दी थी. छठ बाद तिलक व शादी समारोह का आयोजन था. वहीं, लड़की इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी. परिवार के लोग गांव में ही शादी को लेकर राजी नहीं थे.

'गुरुवार की रात से दोनों लापता थे'

परिवार के लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की आसपास के ही रहने वाले हैं. दोनों गुरुवार की रात लगभग 10  बजे से अचानक घर से लापता थे. परिवार के लोग दोनों की खोजबीन कर ही रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. सुबह लोगों को जानकारी मिली कि धनहर रेलवे गुमटी के पास दोनों का शव पड़ा हुआ है. परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह उन्हीं का पुत्र और पुत्री है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है- थानाध्यक्ष 

इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने प्रेमी जोड़े के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिक दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: लोहिया पथ चक्र के तीसरे भाग का लोकार्पण करने पहुंचे थे CM नीतीश, सुरक्षा में चूक! प्रशासन में मचा हड़कंप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget