एक्सप्लोरर

Bihar BJP: पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, 'तुष्टिकरण की राजनीति', ऋतुराज ने तेजस्वी से पूछे कई सवाल

Sam Pitroda Controversy: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के एक बयान पर पूरे देश में घमासान मच गया है. वहीं, इस पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है.

Bihar BJP: भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस-राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद का असली चेहरा, तुष्टिकरण की घिनौनी राजनीति है. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि देश का एक्सरे करेंगे. सर्वेक्षण कराएंगे और सभी जाति, धर्म के लोगों की संपत्ति का सर्वे करेंगे. कांग्रेस ने 2024 के चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में कहा है कि अल्पसंख्यक का सशक्तीकरण आवश्यक है. इसके लिए शिक्षा, सरकारी नौकरी और पीएसयू में उचित अवसर प्रदान करेंगे.

ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस यह बातें अचानक नहीं बोल रही है. कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण का एजेंडा हमेशा रहा है. 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपत्ति और संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यक यानी मुसलमानों का है. यही नहीं उसी दौर में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया था कि दलितों से बुरी हालत अल्पसंख्यकों की है. रंगनाथ कमीशन की रिपोर्ट में यहां तक कहा गया था कि सरकारी नौकरियों में 15 प्रतिशत आरक्षण उनके लिए किया जाए. ऐसी स्थिति में कांग्रेस से सवाल है कि क्या ओबीसी कोटे से काटकर यह आरक्षण दिया जाएगा.

तेजस्वी यादव से पूछे कई सवाल

बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि संपत्ति का सर्वे कराकर जनसंख्या के आधार पर बांटने की बात होगी. कांग्रेस क्या बाबा साहब के संविधान के साथ छेड़छाड़ करेगी? उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि क्या वे भी कांग्रेस की तरह ओबीसी कोटे से काटकर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के पक्ष में हैं. क्या तेजस्वी यादव एनआरसी का भी विरोध करते हैं? सीमांचल में जो आज हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं, उनकी संपत्ति का सर्वे कराकर क्या तेजस्वी भी मुसलमानों के बीच वितरित करवाने के कांग्रेस के एजेंडे के साथ हैं? भाजपा कभी भी सीमांचल में 'ममता मॉडल' लागू नहीं होने देगी.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर की स्ट्रेटजी से कांग्रेस का बढ़ेगा जनाधार? चुनावी रणनीतिकार ने राहुल गांधी को दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget