एक्सप्लोरर

Bihar: 'सबकी सुनता ऊपरवाला...', मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Sabki Sunta Uparwala Song: रिलीज के मौके पर बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे. यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एक म्यूजिक वीडियो को रिलीज किया. गाना सांप्रदायिक सद्भाव पर आधारित है जिसे पत्रकार नीतीश चद्र ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के लिरिक्स को भी नीतीश चंद्र ने ही तैयार किया है. गाने का टाइटल है- 'सबकी सुनता ऊपरवाला...' जिसे यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. नीतीश चंद्र ने ही म्यूजिक भी कंपोज किया है.

गाने के रिलीज के मौके पर वित्त मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कुमार और यशी फिल्म्स के प्रोडूसयर और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा, विधायक शकील अहमद खान मौजूद रहे. इसके अलावा कई विधायकों के साथ पत्रकार प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार झा, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे. सबने नीतीश चंद्र को बधाई और शुभकामनाएं दी.

पटना में हुई है शूटिंग

बता दें कि नीतीश चंद्र के इस गाने को पटना में ही शूट किया गया है. इसकी शूटिंग पटना के इस्कॉन मंदिर, मनेर शरीफ दरगाह और पटना के कुछ फ्लाईओवर पर की गई है. गाने के वीडियो में भगवा कपड़ा पहने हुए नीतीश चंद्र सहयोगी कलाकारों के साथ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. नीतीश ने अपने इस गाने में ईश्वर और अल्लाह को एक बताते हुए आपसी सद्भाव के साथ रहने और समय के साथ साथ कुछ पारंपरिक धार्मिक तौर तरीकों में बदलाव लाने जैसी बातें भी कही हैं. मसलन धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर बजाए जाने, बलि प्रथा, और कुर्बानी जैसी परंपराओं पर नीतीश ने सवाल उठाया है.

गौरतलब है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के साथ जुड़े नीतीश सामाजिक मुद्दों पर गाने तैयार करते रहे हैं. बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद नीतीश ने "तौबा तौबा शराब" नाम से एक गाना तैयार किया था जिसे विधायकों, आईएएस-आईपीएस अधिकारियों, डॉक्टरों और वकीलों के साथ फिल्माया गया था. मुख्यमंत्री को यह गाना काफी पसंद आया था. उन्होंने बिहार के सभी स्कूलों में इस गाने को पहुंचाने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मेरी शुरू से आदत है...', राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने पर बोले CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget