एक्सप्लोरर

Watch: बक्सर में पहुंचे थे अरविंद अकेला कल्लू और साथ में देवी, कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू, चलीं कुर्सियां

Buxar News: बक्सर में हो रहे धर्म संत समागम समारोह में कल्लू और अरविंद अकेला का कार्यक्रम था. गायक कल्लू भी बार-बार दर्शकों से अपील करते दिखे कि लोग शांत हो जाएं.

बक्सर: जिले में हो रहे धर्म संत समागम समारोह में गुरुवार की रात बवाल हो गया. जमकर कुर्सियां चलीं. लोगों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. यह सब तब हुआ जब रात में कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर भोजपुरी लोकगीतों के कलाकार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू (Arvind Akela Kallu) और भोजपुरी गायिका देवी (Bhojpuri Singer Devi) मंच पर पहुंचे. उनके आते ही सबसे पहले एंट्री गेट पर प्रवेश को लेकर हंगामा शुरू हो गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ी लापरवाही देखने को मिली. इस पूरे कार्यक्रम स्थल पर एनसीसी को तैनात किया गया था.

कल्लू ने भी लोगों से शांत होने की अपील की

बताया जाता है कि बैरिकेडिंग पर दर्शकों द्वारा अंदर आने के लिए दबाव बनाने के बाद जब पुलिस ने उन्हें अंदर आने से मना किया तो ये पूरा बवाल हुआ. बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान प्रशासन द्वारा लगातार माइक से अनाउंस भी किया जा रहा था. खुद गायक कल्लू भी बार-बार दर्शकों से अपील करते दिखे कि लोग शांत हो जाएं और बैठ जाएं.

हालांकि लोग नहीं माने. हंगामा कर रहे लोगों ने बड़े जेनसेट को भी तोड़ दिया. यह भी कहा जा रहा है कि आयोजन समिति के द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार अन्य कलाकारों के नहीं आने से भी लोग नाखुश थे. वहीं वीवीआईपी पास होने के बावजूद किसी को अंदर नहीं आने दिया गया. पटना के कंकड़बाग से आए टेंट वाले उपेंद्र शाह ने बताया कि उनका एक जेनरेटर और हजारों कुर्सियां कल्लू के प्रोग्राम के दौरान तोड़ दी गईं. इसकी वजह से काफी नुकसान हुआ है.

सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया था दावा

इसके पहले बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह से जब बीते बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. क्योंकि बाहर से भी लोग आ रहे हैं इसलिए हमलोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को भी ध्यान में रखा है. सुरक्षा में होमगार्ड के जवान हैं. बाहर से करीब 400 के आसपास बल मिला है. बक्सर जिला पुलिस बल के कर्मी हैं उन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- Arrah News: पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की आरा में गोली मारकर हत्या, जमीन का कारोबार और ठेकेदारी का करता था काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget