एक्सप्लोरर

Rohtas News: नम आंखों से रोहतास के लाल को लोगों ने दी अंतिम विदाई, नक्‍सलियों से लोहा लेते ओड‍िशा में हो गए थे शहीद

Martyr Dharmendra Kumar Singh: गुरुवार की सुबह पैतृक गांव सरैया से शहीद धर्मेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई. सैकड़ों की संख्या में गांव पहुंचकर लोगों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी.

सासाराम: रोहतास के लाल धर्मेंद्र कुमार सिंह को लोगों ने गुरुवार को नम आंखों से आखिरी विदाई दी. बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र की दनवार पंचायत के सरैया गांव के रामायण सिंह के बड़े पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह ओड‍िशा में नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हो गए थे. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सरैया पहुंचा था.  

सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही भारत माता की जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा. सैकड़ों की संख्या में युवा श्रद्धांजलि देने पहुंचे. गुरुवार की सुबह अंतिम यात्रा निकाली गई. इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी संजय कुमार के अलावे रोहतास के एसपी आशीष भारती, डीआईडी छत्रनिल सिंह, उप विकास आयुक्त शेखर आनंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी. सीआरपीएफ के डीआईजी संजय कुमार ने कहा धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. पूरा सीआरपीएफ अपने साथी की वीरता को शलाम करता है. जिसने देश सेवा के लिए अपनी जान दे दी. 

ये भी पढ़ें- Presidential Election 2022: BJP बोली- ऐतिहासिक होगी द्रौपदी मुर्मू की ताजपोशी, जो ना हुआ वो PM मोदी ने कर दिखाया

नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हुए धर्मेंद्र
बता दें कि नक्सलियों से लोहा लेते हुए ओड‍िशा के जंगलों में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे. जिसमें रोहतास के धर्मेंद्र कुमार सिंह भी थे. धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे. धर्मेंद्र के दो बच्‍चे भी हैं. घर पर ही बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं. वह 2011 से कांस्टेबल के पद पर सीआरपीएफ में कार्यरत थे. 

ग्रामीणों को अपने शहीद बेटे पर है गर्व 
ग्रामीणों का कहना है कि धर्मेंद्र ने उनके गांव का नाम रोशन कर दिया है. उन्‍होंने आज देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. उन्हें अफसोस तो है कि उनका भाई, बेटा, दोस्त अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा. ग्रामीण बताते हैं कि गांव आने पर वह सभी लोगों से मिलते थे. 

ये भी पढ़ें- Watch: बिहार से गुजरने वाली इस नेशनल हाईवे को देखिए... बताएं- सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget