एक्सप्लोरर

रोहतास: कोरोना महामारी के दौरान बेहतर काम के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मौजूद सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनके बेहतर काम के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना काल में अपने कर्तव्यों को समझते हुए उसकी पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाह किया.

रोहतास: कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स के रूप में खड़े सभी स्वास्थ्य कर्मियों को शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में बीजेपी के सह संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने सिविल सर्जन की उपस्थिति में उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया. इस दौरान डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने और अपने परिवार का परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने में लगे हैं यह काबिल-ए-तारीफ है.

उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स के लिए कोई भी सम्मान छोटा साबित होगा. लेकिन हमें कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देना चाहिए और इनका हौसला बढ़ाना चाहिए. इस दौरान वहां मौजूद बीजेपी के रोहतास जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने भी कोरोना के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए कार्य को सराहना की. कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनके बेहतर काम के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना काल में अपने कर्तव्यों को समझते हुए उसका पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाह किया. उन्होंने कहा कि लोग डॉक्टर को भगवान के रूप में देखते हैं और इसी उम्मीद से वे मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं ताकि वह अच्छे हो सकें और इस उम्मीद को डॉक्टर कभी टूटने नहीं देते हैं.

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग के आशा कर्मियों की भी तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में आशा कर्मियों ने भी यह साबित करके दिखाया है कि आवश्यकता पड़ने पर ये लोग भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकती हैं और हर समस्या पर विजय पाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget