एक्सप्लोरर

बिक्रमगंज की सभा में विपक्ष पर CM नीतीश ने फिर किया हमला, कहा- महिलाओं के लिए नहीं हुआ काम

Rohtas News: रोहतास के बिक्रमगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा. कहा कि जेडीयू-बीजेपी की सरकार का फोकस विकास पर है.

Bihar Poltics: बिक्रमगंज में शुक्रवार (30 मई, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन, तीन रेल परियोजनाओं का लोकापर्ण और बिजली समेत चार योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की कुल लागत 48 हजार 500 करोड़ से भी अधिक है. मंच से उन्होंने एक बार फिर पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में महिलाओं के लिए काम नहीं हुआ. जेडीयू और बीजेपी की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किए गए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में सरकार निरंतर लगी हुई है. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया. राज्य में बड़े पैमाने पर पुल-पुलियों का निर्माण हुआ. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में बिहार की महिलाओं को 35 फीसद आरक्षण देने की कवायद की गई. हर घर बिजली, हर घर शौचालय, हर घर नल जल के काम की डेडलाइन जून 2025 तक तय की गई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

उन्होंने कहा कि कमियों का पता लगाने के लिए बिहार का दौरा किया गया. 50 हजार करोड़ की लागत से 430 नई योजनाओं की सरकार ने स्वीकृ़ति दी. बिहार के लिए बजट घोषणाओं का जिक्र कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की प्रशंसा की. उन्होंने जातीय आधारित जनगणना कराने के फैसले पर केंद्र सरकार का अभिनंदन किया.

बता दें कि पीएम मोदी के बिहार दौरे का दूसरा दिन है. चुनावी साल में पीएम मोदी के दौरे को अहम माना जा रहा है. 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा है. बिक्रमगंज की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया. इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें- 'BJP संस्कारी पार्टी है, मर्यादा मत तोड़ो दीदी', CM ममता बनर्जी को शाहनवाज हुसैन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget