एक्सप्लोरर

‘लालू यादव के दिल में’ गाना बजते हुए स्टेज पर झूमकर नाचा दूल्हा, रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते कही बड़ी बात

Bihar News: लालू प्रसाद यादव के गाने पर डांस करने वाले दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो कटिहार RJD के युवा नेता वासुलाल का बताया जा रहा है.

Bihar News: राजनीति में नेताओं के प्रति उनके कार्यकर्ताओं का समर्पण और दीवानगी अक्सर देखने को मिलती रही है. कुछ ऐसा ही नजारा राष्ट्रीय जनता दल(RJD) की नेता रोहिणी आचार्य की तरफ शेयर किए गए वीडियो में देखने को मिला. इस वीडियो में एक शख्स दूल्हे के लिबास में स्टेज पर लालू यादव के दिल में बसबले बाटे गाने पर जोरदार डांस करते हुए नजर आ रहा है. 

वीडियो को शेयर करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा कि लालू यादव लोगों के दिलों में, भावनाओं, विचारों में बसते हैं, लालू यादव के लिए दीवानगी की हद तक लोगों में प्यार, मान व सम्मान की वजह से ही लालू के सामने दूसरे बौने दिखते हैं.

आखिर कौन है डांस करने वाला शख्स?

RJD नेता रोहिणी आचार्य ने जो वीडियो शेयर किया है वो कटिहार के राष्ट्रीय जनता दल(RJD) के युवा नेता वासुलाल का बताया जा रहा है. वासुलाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वासुलाल अपनी शादी के दिन पूरी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे है. शादी के जश्न में सब ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूम रहे हैं. तभी डीजे पर अचानक लालू यादव के दिल में बसबले बाटे गाने के धुन बजने लगती है. गाना सुनकर वासुलाल खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पूरे जोश के साथ डांस करने लगते हैं. दूल्हे को जोरदार डांस करता देख सब हैरान थे.

वासुलाल का कहना है कि वे बचपन से लालू प्रसाद यादव के जबरदस्त प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव उनके लिए सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि एक प्रेरणा है. इसलिए जब उनकी शादी के मौके पर अचानक डीजे पर गाना बजा तो वो खुद को रोक नहीं पाए, उनके लिए ये पल बेहद खास था.

लालू यादव के प्रति समर्थकों की दिवानगी

इससे पहले भी लालू यादव के प्रति उनके समर्थकों की दिवानगी देखी गई है. मुजफ्फरपुर से एक चाचा-भतीजा भैंस पर सवार होकर लालू यादव से मिलने के लिए पटना के लिए निकले थे. इस भैंस का नाम उन्होंने बुलेट रखा था.

यह भी पढ़ें: बिहार में 3 कमरे के घर में आया 3.77 करोड़ का बिल! बिजली उपभोक्ता के उड़ गए होश

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget