एक्सप्लोरर

Road Accident: जमुई में तेज रफ्तार कार ने पेड़ में मारी टक्कर, जुड़वां बच्चे सहित महिला की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Jamui News: मामला चंद्रमंडी थाना क्षेत्र का है. सड़क दुर्घटना में घायलों का इलाज चकाई और देवघर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Road Accident: जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबुटिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार में सवार जुड़वा संतान (भाई-बहन) और एक महिला की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए देवघर अस्पताल भेजा गया है. मृतक में पांच वर्षीय लड़का और लड़की शामिल है. इसके अलावे मृतक महिला की पहचान की जा रही है.

चंद्रमंडी थाने की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत नामित स्थान गई. वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज चकाई और देवघर अस्पताल में चल रहा है.

तेज आवाज के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे

स्थानीय जामुन यादव ने बताया कि वह अपने होटल के सामने सड़क किनारे सोए हुए थे. तभी अचानक तेज आवाज हुई तो देखा कि पेड़ से एक कार टकरा गई है और उसमें सवार लोग अंदर में फंसकर चीख-चिल्ला रहे थे. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई तथा स्थानीय लोगों की सहयोग से कार में फंसे घायलों को निकाला गया. इसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे और एक महिला की देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. 

मृतक की पहचान आरा जिला के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव निवासी नरेंद्र कुमार के 5 वर्षीय पुत्र और पुत्री के रूप में हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

घायल बभनी देवी ने बताया कि वे लोग आरा से बच्चे का मुंडन कराने देवघर जा रहे थे. तभी चालक को नींद आ गई और यह घटना घटी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मृतक बच्चों के गांव में घटना की सूचना भेज दी है. भीषण सड़क हादसा से सभी लोग स्तब्ध हैं. इस घटना में मीना कुमारी, बाबूनी देवी, रोहित कुमार, नागेंद्र कुमार आदि यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को देवघर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. वहां उन सभी का इलाज किया जा रहा है. परिजन आरा से देवघर के लिए  निकल चुके हैं.

वहीं, चंद्रमंडी थाने की पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर विशेष छानबीन कर रही है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Watch: नालंदा में 112 पुलिस के जवान की करतूत देखिए, सड़क पर युवक को बेरहमी से पीटते हुए Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget