एक्सप्लोरर

JDU में शामिल होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की आई पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

RLSP-JDU Merger: जेडीयू में शामिल होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिना किसी शर्त के मैंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता की सेवा करने का फैसला किया है.

पटना: सूबे की सियासी गलियारों में लंबे समय चल रहे चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उपेंद्र कुशवाहा रविवार को जेडीयू में शामिल हो गए. उनके जेडीयू में शामिल होने के साथ ही उनकी पार्टी आरएलएसपी का जेडीयू में विलय हो गया. नौ साल बाद वापस अपने सहयोगी और मित्र नीतीश कुमार के साथ आने के बाद वे काफी खुश दिखे.

बिना किसी शर्त के आया हूं साथ

जेडीयू में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, " बिना किसी शर्त के मैंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता की सेवा करने का फैसला किया है. मैंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखे, लेकिन अब आगे का उतार चढ़ाव नीतीश जी को तय करना है."

सबको मिलकर काम करने की है जरूरत

कुशवाहा ने सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है. सब कुछ हो गया ऐसा नहीं है, लेकिन आगे भी काम करना है. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आप सबसे आग्रह है कि इस पार्टी को फिर से नंबर वन बनाना है. अगर काम करने की जरूरत है, तो वो बताएं. सबको मिलकर करना है. हम सभी आज पार्टी को नम्बर वन बनाने का संकल्प लेते हैं.

उन्होंने कहा कि इस काम को हम पूरी मजबूती के साथ हर तरह से रहेंगे. जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे में कहा कि वशिष्ठ बाबू के बारे में ना कहे तो सही नहीं होगा. डंडा लेकर वो हमारे पीछे खड़े रहे हैं. उनका बहुत आभार.

वहीं, मिलन समारोह के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि पिछले बहुत दिनों से बातचीत चल रही थी. आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से कई बार चर्चा हुई. वशिष्ठ बाबू के साथ चर्चा हुई. मैंने कहा कि साथ आ जाएंगे अच्छा हो जाएगा. साथ मिलकर काम करेंगे. हम पहले भी एक थे और अब भी एक हैं. साथ मिलकर हम देश के लिये काम करेंगे.

सीएम नीतीश ने कहा कि ये विलय कोई मामूली बात नहीं बड़ी बात है. लोग सोशल मीडिया पर अनाप शनाप प्रचार करते हैं. उन्हें कहने का अधिकार है, कहते रहे. लेकिन हम कहते हैं कि कोई गलत बात करता है, तो जवाब दे दीजिए. साथ ही पॉज़िटिव बात की भी चर्चा कीजिए.

यह भी पढ़ें -

RLSP-JDU Merger: जेडीयू में शामिल होते ही उपेंद्र कुशवाहा को CM नीतीश ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी RLSP-JDU के विलय की उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा, कहा- एक विचारधारा के लोगों का साथ रहना है जरूरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget