एक्सप्लोरर

बिहार में बड़े बदलाव के संकेत? पशुपति पारस का दावा- 'प्राण प्रतिष्ठा के बाद NDA के लिए अच्छी खबर आएगी'

Bihar Politics: बिहार में इन दिनों सत्तारूढ़ आरजेडी और जेडीयू के नेतृत्व के बीच अनबन की खबर है. इस बीच एनडीए के सहयोगी दल इस गठबंधन को लेकर हर दिन नए दावे भी कर रहे हैं.

Bihar News: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटकों के साथ जेडीयू की कथित नाखुशी के बीच बिहार में बीजेपी के एक प्रमुख सहयोगी दल ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस  (Pashupati Kumar Paras) ने शनिवार को दावा किया कि राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन का टूटना ‘शत-प्रतिशत’ तय है. पारस ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए ‘अच्छी खबर’ आएगी.

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पारस ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बीच मतभेद गहरे हो गए हैं. उन्होंने  कहा, ‘‘उनका गठबंधन टूटना सौ-फीसदी तय है. ‘खरमास’ (हिंदू मान्यता में अशुभ माना जाने वाला समय) समाप्त हो गया है 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. एक शुभ अवधि शुरू हो गई है और जो भी होगा, वह बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के लिए अच्छा होगा.’’

चुनाव में विपक्ष के लिए कोई संभावना नहीं- पशुपति पारस
पारस ने कहा कि बिहार समेत पूरा देश राम मंदिर को लेकर उत्साह में डूबा हुआ है और विपक्ष के लिए चुनाव में कोई संभावनाएं नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या इस मुद्दे का असर बिहार पर पड़ेगा, जहां जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस-वाम गठबंधन को मजबूत माना जाता है तो पारस ने कहा कि इन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन जल्द ही टूट जाएगा.

तकरार की खबरों से तेजस्वी कर चुके हैं इनकार
बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल नहीं पाया है. इस बीच घटक दलों के बीच में तकरार की भी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसे खारिज करते हुए कहा कि सरकार में सबकुछ ठीक है. उन्होंने यह बात सीएम नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद कही. और उन्होंने कहा कि अगर वह सीएम से मिल रहे हैं क्योंकि कामकाज के लिए मिलना जरूरी होता है. दरअसल, वह यह कहने की कोशिश कर रहे थे कि इस मुलाकात को किसी और नजरिए से न देखा जाए.

ये भी पढ़ेंBihar News: लालू यादव के बाद उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ी, पूर्व MLA अरुण यादव के घर पहुंची CBI की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की अपील के बीच बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG पर क्या है अपडेट? सम्राट चौधरी ने कहा- 'लोगों को…'
PM मोदी की अपील के बीच बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG पर क्या है अपडेट? CM सम्राट चौधरी ने बताया
Banka News: आंखें फोड़ी, गला काटा, बांका में बहू ने क्यों कर दी सास की हत्या? जानिए मामला
बिहार: आंखें फोड़ी, गला काटा, बांका में बहू ने क्यों कर दी सास की हत्या? जानिए मामला
NTA पर खान सर बोले, '₹10 वाला बच्चों का डाइपर लीक नहीं होता, इनका पेपर लीक हो जाता है'
NTA पर खान सर बोले, '₹10 वाला बच्चों का डाइपर लीक नहीं होता, इनका पेपर लीक हो जाता है'
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर आ गया सांसद पप्पू यादव का बयान, खूब सुनाया, 'जो सरकार..'
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर आ गया सांसद पप्पू यादव का बयान, खूब सुनाया, 'जो सरकार..'

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget