एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: नवादा अग्निकांड की जांच के लिए तेजस्वी यादव ने बनाई 7 सदस्यीय टीम, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

Bihar Politics: बुधवार को नवादा में दबंगों ने 80 से 85 घरों को आग के हवाले कर दिया था. इस मामले में मुख्य आरोपित नंदू पासवान समेत 15 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं.

Nawada Fire Incident: नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पार्टी की ओर से सात सदस्यीय टीम का गठन किया है. यह टीम घटनास्थल (नवादा) पर जाकर जांच करेगी. इसके बाद तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी. आज शुक्रवार (20 सितंबर) को सात सदस्यीय टीम नवादा जाकर जांच करेगी. पीड़ित परिवार से टीम मिलेगी. साथ ही और जो कुछ भी जानकारी है वह जुटाएगी.

इस संबंध में गुरुवार (19 सितंबर) को ही टीम का गठन किया गया. आरजेडी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नवादा में महादलित परिवार के घरों में अगलगी की घटना के प्रति नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव काफी मर्माहत हैं. इस घटना की सच्चाई की जांच के लिए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एक जांच टीम का गठन किया जाता है. जांच टीम 20 सितंबर को घटनास्थल पर जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करेगी और प्रतिवेदन तीन दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय में भेजेगी.

टीम में शामिल हैं ये सात लोग

  • उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- संयोजक
  • शिवचंद्र राम, पूर्व मंत्री- सदस्य
  • सुरेश पासवान, पूर्व विधायक- सदस्य
  • समता देवी, पूर्व विधायक- सदस्य
  • मो. कामरान, विधायक- सदस्य
  • सतीश दास, विधायक- सदस्य
  • उदय यादव, नवादा जिलाध्यक्ष- सदस्य

बता दें कि बीते बुधवार (18 सितंबर) की रात नवादा में दबंगों ने 80 से 85 घरों को आग के हवाले कर दिया था. हालांकि पुलिस का कहना है कि कुल 34 घरों में से 21 पूरी तरह से नष्ट हो गए और 13 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है. मुख्य आरोपित नंदू पासवान समेत 15 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया है. 22 सितंबर को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी नवादा जाकर पीड़ितों से मिलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- नवादा कांड पर जीतन राम मांझी का विपक्ष पर पलटवार, 2005 के पहले 'डील' वाली घटना को किया 'डिकोड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget