एक्सप्लोरर

लालू परिवार को ED का समन… नीतीश कुमार के लिए मैसेज? RJD ने लिया CM का नाम, कह दी बड़ी बात

Bihar News: आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि लालू को मोहरा बनाया जा रहा है. नीतीश डरे हुए हैं और बीजेपी उन पर प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही है. लालू परिवार डरने वाला नहीं है.

Bihar News: लैंड फॉर जॉब (Land For Job) मामले में पूछताछ के लिए लालू परिवार को ईडी ने बुलाया है. तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी को आज (मंगलवार) पटना ऑफिस में बुलाया गया है. बुधवार (19 मार्च, 2025) को लालू यादव (Lalu Yadav) से पूछताछ होगी. बिहार में चुनाव है और ऐसे में लालू परिवार पर ईडी की ओर से मिले समन पर आरजेडी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. मंगलवार (18 मार्च, 2025) को एबीपी न्यूज़ से आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि लालू परिवार को ईडी का समन नीतीश कुमार के लिए मैसेज है कि इधर-उधर होइएगा तो आप पर भी कार्रवाई होगी. 

मुकेश रोशन ने कहा कि नीतीश कुमार को रोकने के लिए यह किया गया है. इसके लिए हमारे नेता लालू को मोहरा बनाया जा रहा है. नीतीश डरे हुए हैं और बीजेपी उन पर प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही है. जब चुनाव आता है बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराती है. लालू परिवार डरने वाला नहीं है. मुकेश रोशन हाथ में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे थे. बिहार की कानून-व्यवस्था पर उन्होंने पोस्टर के जरिए सवाल उठाया.

बीजेपी ने क्या कहा?

उधर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि प्रत्येक क्रिया के बराबर विपरीत प्रतिक्रिया होती है. जैसी करनी वैसी भरनी. लालू परिवार को जब सत्ता मिली तो इन लोगों ने नौकरी देने के बदले में लोगों से जमीनें ली. जिन लोगों ने देश को लूटा है उनको सब लौटाना होगा. देश को लूटने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी. ईडी ने समन जारी किया है. चुनावी साल में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं किया जा रहा है. लालू ने पूरे परिवार को फंसा दिया.

गड़बड़ करने वालों पर होती है कार्रवाई: जेडीयू

जेडीयू कोटे से मंत्री जयंत राज ने कहा, "गड़बड़ करने वालों पर कार्रवाई होती है. जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं हो रहा. कानून सबके लिए एक है. लालू जी कुकर्म किए हैं तो जांच पूछताछ कार्रवाई तो होगी ही. लैंड फॉर जॉब केस में लालू के परिवार के लोग शामिल हैं तब ही न पूछताछ चल रही है." 

आरजेडी विधायक की ओर से नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि नीतीश कितने ईमानदार हैं सार्वजनिक जीवन में हर कोई जानता है. आरजेडी को नीतीश कुमार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम लोग एनडीए में हैं और बहुत ठीक तरीके से हैं. रहेंगे.

बता दें कि ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ये समन जारी किया है. पटना के जोनल ऑफिस में ही पूछताछ होनी है. ऐसे में विपक्ष के नेता अब बीजेपी पर हमलावर हैं कि चुनाव से पहले जांच एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM नीतीश ने अपने अंदाज में विपक्ष को कराया शांत, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget