एक्सप्लोरर

Sudhakar Singh vs Nitish Kumar: ‘शिखंडी’ वाले बयान से पीछे नहीं हटेंगे सुधाकर सिंह, नीतीश को लेकर फिर कही बड़ी बात

Bihar Politics: मंगलवार को कैमूर में सुधाकर सिंह ने फिर नीतीश कुमार को घेरा. इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा की बातों पर भी पलटवार किया.

कैमूर: बिहार में जेडीयू वर्सेस आरजेडी के सोशल मीडिया वार ने कड़ाके की ठंड के बीच सियासी पारा बढ़ा दिया है. आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने बाज नहीं आ रहे. मंगलवार को कैमूर पहुंचे विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने फिर से नीतीश पर हमला बोला और कहा कि वो अपने बयान से नहीं मुकरेंगे. सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश को शिखंडी और नाइट वॉचमैन कहा था जिसको लेकर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कार्रवाई की मांग की. इस पर सुधाकर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं अपनी जुबान और बयान पर कायम हूं. मैं सोच समझकर कोई बात कहता हूं. जो कह देता उससे नहीं मुकरता और सारे बयान मेरे सोशल साइट फेसबुक पर भी अपलोड रहते हैं जिसे मैं कभी डालने के बाद डिलीट नहीं करता.

शिखंडी’और नाइट वॉचमैन वाले बयान पर अड़े रहेंगे

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि पटना में सवाल पूछा गया था कि नीतीश कुमार राजनीति में किस तरह से याद किए जाएंगे तो मैंने साफ शब्दों में कहा था कि कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद और श्री कृष्ण बाबू जैसे तो कतई नहीं याद किए जाएंगे. क्योंकि यह तीनों लोग बिहार में बदलाव के साथ ही रहेंगे. यह ज्यादा से ज्यादा शिखंडी के रूप में याद किए जाएंगे. जब लगा महाभारत में भीष्म पितामह को नहीं हरा सकता तो उनके सामने शिखंडी को खड़ा कर दिया गया था. ठीक उसी तरह से जब लगा बिहार में लालू प्रसाद यादव को सत्ता से नहीं हटाया जाएगा तो उन्हें नीतीश कुमार को आगे कर दिया गया था. 

पॉलिटिकल अरेंजमेंट से आरजेडी के साथ आए थे नीतीश

कहा कि मेरे इस बयान को लोग किसी भी रूप में लेना चाहें तो ले सकते हैं. उसी तरह जब मेन बल्लेबाज क्रिकेट में उतारने से पहले पिच की स्थिति जानने के लिए एक बार आ जाता है तो उसे नाइटवॉचमैन कहा जाता है. ठीक उसी तरह इन्हें भी उपयोग किया गया. सबसे बड़े दल में हमारी दावेदारी थी. नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहे थे. उनसे क्या मतभिन्नता हुआ यह मैं नहीं जानता. एक पॉलिटिकल अरेंजमेंट के चलते वह हमारे साथ गठबंधन में आए थे जिसमें एक टेंपरेरी अरेंजमेंट के तहत हमारे साथ आएं. तीन से चार महीने बाद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद पर बिठाने में सहयोग करिएगा, लेकिन सबको पता है क्या हो रहा है.

सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि मैं सियासत को गर्म करने के लिए कोई बात नहीं कहा हूं. सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार में फर्टिलाइजर किसानों को नहीं मिल रहा है. ठंड में किसान कांप रहे हैं. खाद की दुकानों पर ईंट पत्थर चल रहे हैं और सरकार हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज खरीदने में व्यस्त है. उसी संदर्भ में मैंने यह सब बातें उनपर कही थी. इससे पीछे हटने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है.

यह भी पढ़ें- JDU vs RJD: महागठबंधन को किसकी लगी नजर! अब सुधाकर सिंह ने पलटा उपेंद्र कुशवाहा के 'इतिहास का पन्ना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget