एक्सप्लोरर

RJD ने स्वीकार किया JDU का चैलेंज, नीतीश कुमार ने राबड़ी के सामने जोड़े थे हाथ? जारी किया VIDEO

RJD Released Video of Nitish Kumar: तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर समर्थन मांगा था. इस पर जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा था कि वीडियो है तो जारी करें.

Bihar News: जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के चैलेंज को आरजेडी ने स्वीकार कर लिया है. अशोक चौधरी ने कहा था कि आरजेडी उस वीडियो को जारी करे जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ रहे हैं. अब शुक्रवार (13 सितंबर) को आरजेडी ने उस वीडियो को जारी कर दिया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि राबड़ी देवी के सामने सीएम नीतीश कुमार हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं. सामने से राबड़ी देवी भी हाथ जोड़ रही हैं. 

शुक्रवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि पूरा बिहार जानता है किस तरह से गिड़गिड़ा कर राबड़ी देवी से, तेजस्वी और लालू से क्षमा मांग कर नीतीश कुमार आते रहे हैं और जाते रहे हैं. अभी उनके मंत्री अशोक चौधरी ने कहा अगर कोई फोटो हो तो दिखाइए. हर घटना का कोई फोटो बनाकर नहीं रखता, ना कोई आशा रहती है कि कोई धोखेबाज रिश्ता मांगने आया है. राजनीति विश्वास पर चलती है.

'नीतीश कुमार झूठे, बार-बार माफी मांग कर आए'

जगदानंद सिंह ने कहा कि विधानसभा के भीतर उन्होंने (नीतीश कुमार) क्या-क्या कहा सब जानते हैं, मिट्टी में मिल जाएंगे बीजेपी से हाथ नहीं जाएंगे. बार-बार बोलते रहे कि गलती हुई अब गलती नहीं करेंगे. उनका काम कुर्सी से चिपके रहना था. बीजेपी ने साइड कर दिया तो फिर दोबारा माफी मांग कर आए कि एक गलती हो गई थी अब हम आगे से गलती नहीं करेंगे. आरजेडी के साथ रहेंगे. कभी नहीं जाएंगे. तेजस्वी कभी झूठ नहीं बोलते हैं. 17 साल में नीतीश ने जो नहीं किया वो तेजस्वी ने किया. नीतीश कुमार झूठे हैं. बार-बार माफी मांग कर आए हैं.

बता दें कि समस्तीपुर में कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर समर्थन मांगा था. तेजस्वी ने यह भी कहा था कि इसका वीडियो है. इस पर जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कह दिया कि वीडियो है तो जारी करें. अब आरजेडी ने वीडियो जारी किया है.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह का नाम लिए बिना नीतीश कुमार पर फायर हुए तेजस्वी यादव, CM को सुबह-सुबह खूब सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget