एक्सप्लोरर

CM नीतीश को 'थका' हुआ बताने के बाद अब 'कमजोर' साबित करने की कोशिश में जुटी RJD, जानें- क्या है पूरा मामला

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी नेता ने ट्वीट कर कहा कि जब इंसान कमजोर होता है तो ग़ुस्से से आग बबूला हो जाता है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुका है. चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली एनडीए ने नई सरकार का गठन कर लिया है. हालांकि, चुनाव खत्म होने के बावजूद विपक्ष नीतीश कुमार को लगातार घेर रही है. चुनाव के पहले आरजेडी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुआ कह कर घेर रही थी और अब आरजेडी मुख्यमंत्री को कमजोर साबित करने की कोशिश में जुटी हुई है.

आरजेडी नेता लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश को 'कमजोर' बता रहे हैं. शनिवार को सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी नेता ने ट्वीट कर कहा कि जब इंसान कमजोर होता है तो ग़ुस्से से आग बबूला हो जाता है. ऐसी क्या बात है कि आजकल नीतीश कुमार जी अपना आपा खोकर संसदीय मर्यादा का त्याग कर नेता प्रतिपक्ष से तू-तड़ाक वाली आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं?

CM नीतीश को 'थका' हुआ बताने के बाद अब 'कमजोर' साबित करने की कोशिश में जुटी RJD, जानें- क्या है पूरा मामला

इधर, आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि क्रोध से मूढ भाव उत्पन्न हो जाता है,मूढ भाव से स्मृति में भ्रम हो जाता है,स्मृति में भ्रम हो जाने से बुद्धि का नाश हो जाता है और बुद्धि नाश हो जाने से व्यक्ति अपनी स्थिति से गिर जाता है. गुस्सा कमज़ोरी की निशानी है. सबसे कमज़ोर सीएम कड़वे सच के आगे खीझने के अलावा अब कर ही क्या सकते हैं.

मालूम हो कि बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कुछ व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी थी. ऐसे में तेजस्वी यादव के आरोपों से बौखलाये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर जवाबी हमला करते हुए कहा था कि यह मेरे दोस्त का बेटा है इसलिए मैं अब तक चुप था. मैं इसके बाप की उम्र का हूँ. ये बकवास कर रहा है, झुठ बोलता है.

गुस्से में नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया था? आप चार्जशीटेड हो, तुम क्या करते हो मैं सब जनता हूँ. 2017 में घोटाले के आरोप लगे थे तो क्यों नहीं एक्सप्लेन किये थे? सारे लोग तुम्हारी एक-एक बात जानते हैं. इसी बात विवाद के बाद आरजेडी अटैक मोड में आ गई है और लगातार नीतीश कुमार को घेर रही है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: गोपालगंज में JDU MLA पप्पू पांडेय के करीबियों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत, दो घायल Bihar Politics: RJD ने CM नीतीश पर साधा निशाना, पूछा- मुख्यमंत्री का आचरण किस मर्यादा का परिचायक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget