एक्सप्लोरर

RJD सांसद सुरेंद्र यादव के विवादित बोल, प्रशांत किशोर को लेकर कहा- 'दिल्ली सरकार के…'

Bihar Politics: सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि अगर विद्यार्थी की लड़ाई कोई लड़ेगा तो वो विद्यार्थी लड़ेगा और वो विद्यार्थी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं. पढ़िए उन्होंने पीके को लेकर क्या कहा है.

Bihar News: आरजेडी के सांसद सुरेंद्र यादव ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर विवादित बयान दिया है. सुरेंद्र यादव मंगलवार (07 जनवरी, 2025) को जहानाबाद पहुंचे थे. 15 जनवरी को कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत तेजस्वी प्रसाद यादव यहां पहुंचने वाले हैं. उसी की तैयारी देखने के लिए सुरेंद्र यादव पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया.

आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को लेकर सुरेंद्र यादव ने कहा कि अगर विद्यार्थी की लड़ाई कोई लड़ेगा तो वो विद्यार्थी लड़ेगा और वो विद्यार्थी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं. प्रशांत किशोर दिल्ली सरकार के दलाल हैं. साफ-साफ बात एक लाइन में कोई नहीं बोलेगा. दलाल से बिहार की राजनीति नहीं होगी.

सुरेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह अपने 17 महीने के कार्यकाल में तेजस्वी प्रसाद ने नौकरियों की सौगात यहां के युवाओं को दी यह जीवंत प्रमाण है. बिहार के युवा पूरी तरह तेजस्वी प्रसाद के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की लोकप्रियता से केंद्र की सरकार डर गई है. ऐसे में प्रशांत किशोर जैसे लोगों को उतारकर यहां की जनता को गुमराह करना चाह रही है, लेकिन यह संभव नहीं है.

यात्रा के नाम पर बर्बाद किए जा रहे पैसे

आगे सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर भी हमला बोला. कहा कि यात्रा के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैसे की बर्बादी कर रहे हैं. ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जिससे बिहार का भला होने वाला नहीं है. मुख्यमंत्री पैसे से अपने धूमिल हो रहे चेहरे को चमकाना चाहते हैं. यदि इसी पैसे से यहां उद्योग-धंधे खोले जाते तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकता था.

जन सुराज ने सांसद पर किया पलटवार

उधर जन सुराज की ओर से आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव पर प्रतिक्रिया दी गई है. प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा कि आरजेडी सांसद का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. यह बयानबाजी के बजाय बिहार के बच्चों के साथ खड़े होने का समय है. बिहार के छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है. उनको न्याय दिलाने के लिए प्रशांत किशोर न सिर्फ खड़े हैं बल्कि उन्होंने अपनी जान को जोखिम में डाल दिया है. पिछले छह दिनों से वह अनशन पर हैं. अस्पताल में भर्ती हैं तब भी उन्होंने अनशन नहीं तोड़ा है. बिहार के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अगर दलाली है तो आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव तेजस्वी को भी सलाह दें कि वह भी ऐसी दलाली करें.

यह भी पढ़ें- BJP सांसद संजय जायसवाल ने बताया बिहार NDA का मुखिया कौन, खुलकर ले लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget