एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर मनोज झा बोले- 'भगवान भला करे आपका', उधर RJD के बागी विधायक का भी बयान आया

Waqf Amendment Bill 2025: आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद ने वक्फ संशोधन विधेयक को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि समय के साथ कुछ बदलाव जरूरी होते हैं.

Waqf Amendment Bill 2025: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिल को पास कराने में सरकार की हठधर्मिता देख रहा हूं. यह विधेयक आज सदन में आएगा और हम अपने विचार रखेंगे. हालांकि, हम आग्रह करते हैं कि चर्चा संवेदनशीलता के साथ होनी चाहिए. अगर संजीदगी और संवेदना का अभाव है और एरोगेन्स आपका आभूषण हो गया है तो भगवान भला करे आपका.

'लोगों को बरगलाकर वोट लेना चाहते हैं'

वहीं आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा कि यह बिल्कुल सही है. समय के साथ कुछ बदलाव जरूरी हो जाते हैं, और यह एक ऐसा ही जरूरी बदलाव था. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो लोग (विपक्ष) जिस तरह से लोगों को बरगलाकर वोट लेना चाहते हैं वो सेक्युलरिज्म नहीं होता है. मैं जब आरजेडी था तब भी बोल चुका हूं सेक्युलरिज्म के नाम पर दोगलापन ये लोग करते हैं.

आगे कहा, "वो जात-पात, धर्म, मजहब के नाम पर लोगों को बरगलाकर वोट लेते हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी या कोई अन्य पार्टी हो जो मुस्लिमों को डराकर वोट लेती हो, सही मायने में उसे सेक्युलरिज्म नहीं कहते."

क्या कह रहे हैं चिराग पासवान?

उधर वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कुछ भी मोदी सरकार लेकर आती है उनके (विपक्ष) लिए वह दिन काला दिन हो जाता है. झूठ बोलना, गलत नैरेटिव सेट करना और लोगों में डर की स्थिति पैदा करना विपक्ष की बस यही भूमिका रह गई है. 

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को इस विषय की इतनी ही चिंता थी तो कल विपक्ष के नेता सदन में खुद इस पर बोलते लेकिन जब चर्चा हो रही थी तो नेता प्रतिपक्ष खुद सदन से गायब थे. विपक्ष ने आज तक किसी भी मुद्दे पर तथ्यों के साथ बात नहीं की है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में वक्फ बिल पास होने के बाद अब क्या कह रही CM नीतीश कुमार की पार्टी? यहां जानें

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget