एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार के लोगों में...', मनोज कुमार झा ने अमित शाह के बयान पर कह दी बड़ी बात

MP Manoj Jha: गृह मंत्री शब्दों के चयन के मामले में बहुत माहिर हैं. नीतीश कुमार का जो आधार समूह है उसमें बहुत बेचैनी है. बिहार एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है. 

RJD MP Manoj Jha: नीतीश कुमार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर शुक्रवार को एमपी मनोज कुमार झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अमित शाह कई बार इस तरह का बयान दे चुके हैं. इसे लेकर नीतीश कुमार के लोगों में बेचैनी है और ये बेचैनी अच्छी नहीं है. उन्होंने इशारों ही इशारों में ये बताने की कोशिश की है कि बिहार एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है. 

मनोज झा ने अमित शाह पर क्या कहा?

आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "गृह मंत्री जी शब्दों के चयन के मामले में बहुत माहिर हैं. उन्होंने कहा कि 'नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं उनके साथ चुनाव में जाएंगे, चुनाव बाद क्या होगा यह पता नहीं' नीतीश कुमार का जो आधार समूह है उसमें बहुत बेचैनी है. ऐसा नहीं हो सकता कि अमित शाह कोई बात कह जाएं और उस समूह तक यह बात ना पहुंचे. दो-चार लोगों को छोड़ दिया जाए जिन्होंने नीतीश कुमार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखा है, तो बाकी आधार समूह में बेचैनी है और यह बेचैनी अच्छी नहीं है."

दरअसल मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकारों ने बातचीत के दौरान पूछा कि एनडीए का सीएम उम्मीदवार कौन है? अमित शाह ने अपने जवाब में कहा कि यह तो समय ही तय करेगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन यह साफ है कि हम यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे.

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस

इसे लेकर मीडिया में चर्चा शुरू हो गई है कि विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है, हालांकि उन्होंने अपने जवाब में साफ कहा है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा.

इस बयान के बाद पूरा विपक्ष नीतीश कुमार पर हमलावर है और जेडीयू पर निशाना साध रहा है. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि बीजेपी नीतीश कुमार को सीएम कभी नहीं बनाएगी. चुनाव के बाद बीजेपी को बहुमत आने पर सीएम बीजेपी का ही होगा. 

ये भी पढ़ें: दरभंगा, गया, हाजीपुर SDPO बदले गए, कई सेटिंग पुलिस उपाधीक्षक को मिली क्षेत्र की कमान

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget