एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से पहले RJD विधायक ने की मुलाकात, बढ़ा बिहार का सियासी पारा

Bihar Politics: आरजेडी विधायक फैसल रहमान ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर ढाका क्षेत्र के विकास पर चर्चा की. हालांकि राज्यसभा चुनाव में उनकी अनुपस्थिति को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हैं.

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक फैसल रहमान की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं. यह मुलाकात सीएम हाउस में हुई, जिसमें बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. खास बात यह है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान फैसल रहमान की अनुपस्थिति को लेकर पहले ही सवाल उठ चुके हैं.

हालांकि, विधायक का कहना है कि यह मुलाकात उनके विधानसभा क्षेत्र ढाका के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए थी. इससे पहले भी कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने जदयू मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की थी, जिसके बाद सियासी अटकलें और तेज हो गई थीं.

क्षेत्र के विकास को लेकर रहमान ने सीएम से की मुलाकात

जानकारी के अनुसार, आरजेडी विधायक फैसल रहमान ने अपने फेसबुक पेज पर नीतीश कुमार से मुलाकात की फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि ढाका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर आज (2 अप्रैल) बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतु सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

ये भी पढ़िए- 'गोबर पर जितना भी घी डालिए, महक घी की नहीं आती', लोकसभा में ऐसा क्यों बोले पप्पू यादव?

सीएम ने सभी प्रस्तावों पर दिया सकारात्मक आश्वासन- रहमान

फैसल रहमान ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ढाका के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा.

ये भी पढ़िए-नालंदा मंदिर हादसा: श्रद्धालुओं की मौत पर धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष के बयान से बवाल, ऐसा क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget