एक्सप्लोरर

Bihar By Poll 2024: आरजेडी की 34 सालों के गढ़ बेलागंज में हार, जानें क्या है बड़ी वजह?

Bihar By Elections 2024: लोकसभा चुनाव में जहानाबाद से सांसद बनने के बाद आरजेडी ने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव को टिकट दिया, लेकिन पिता के सीट को बेटा बचाने में नाकामयाब हो गए. जानें वजह

RJD Lose Belaganj Seat: बिहार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में चार सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजे शनिवार (23 नवंबर) को आ गए हैं. जिन चार सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी विधानसभा सीट है. इस उप चुनाव को 2025 का सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन इस सेमीफाइनल में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है और सभी चारों सीट पर एनडीए चुनाव जीत चुकी है.

34 सालों से था सुरेंद्र यादव का कब्जा

इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका आरजेडी को लगा है, क्योंकि यहां दो सीट बेलागंज और रामगढ़ पर आरजेडी के विधायक थे, जो दोनों सीट हार गए हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण सीट बेलागंज मानी जा रही थी. क्योंकि बेलागंज से 1990 से लगातार सुरेंद्र यादव चुनाव जीतते रहे थे. कहा जाए तो 34 सालों तक इस सीट पर सुरेंद्र यादव का कब्जा रहा है.

2024 के लोकसभा चुनाव में जहानाबाद से सांसद बनने के बाद आरजेडी ने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव को टिकट दिया, लेकिन पिता के सीट को बेटा बचाने में नाकामयाब हो गए और तकरीबन 8000 वोट से वह चुनाव हार गए है. बेलागंज सीट पर हमेशा से जेडीयू फाइट करती आई है, लेकिन जेडीयू को कभी सफलता नहीं मिली थी लेकिन इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बेलागंज में जीत का झंडा गाड़ दिया है और मनोरमा देवी बेलागंज क्षेत्र की विधायक बन गई हैं.

लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के लिए बेलागंज चुनाव हारना बड़ी चुनौती तो है ही साथ ही साथ सुरेंद्र यादव के लिए बड़ा झटका है. बेलागंज के समीकरण को समझा जाए तो सुरेंद्र यादव को यहां से लगातार जीतने की मुख्य वजह रही थी कि लालू प्रसाद यादव का एमवाई समीकरण कारगर रहा है. 15 से 16% के करीब बेलागंज में  वोटर है तो 1 सबसे अधिक 16% से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं.

जनसुराज पार्टी बनी हार की वजह?

सुरेंद्र यादव को हमेशा मुस्लिम और यादव का वोट मिलता रहा है और अपर कास्ट सहित अन्य जातियों के कुछ वोट सेवा हमेशा मिला, जिससे वो चुनाव जीतते रहे, लेकिन इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज की पार्टी ने मुस्लिम उम्मीदवार मोहम्मद अमजद को मैदान में उतारा जो, जीत नहीं पाए लेकिन करीब 17 हजार से अधिक वोट लाए जो माना जा रहा है कि आरजेडी के लिए बड़ा नुकसानदायक रहा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar By Poll 2024: संजय झा ने बिहार उपचुनाव में किया NDA की जीत का दावा, कहा- हमारे मुख्यमंत्री सर्वमान्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget