एक्सप्लोरर

क्या महागठबंधन में नहीं है ऑल इज वेल? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सीट 'कुटुम्बा' पर RJD की है नजर!

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम को उनकी ही विधानसभा सीट पर घेरने की तैयारी में आरजेडी कहीं न कहीं जुट गई है. सवाल उठ रहा है कि औरंगाबाद की कुटुम्बा सीट आरजेडी अपने कोटे में चाहती है क्या?

एक तरफ आरजेडी तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बताती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस तेजस्वी के नाम पर मुहर नहीं लगा रही है. 70 सीटों की मांग भी कांग्रेस की ओर से की जा रही है. अब आरजेडी ने भी कांग्रेस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है.

राजेश राम को घेरने की तैयारी!

दरअसल बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम को उनकी ही विधानसभा सीट पर घेरने की तैयारी में आरजेडी कहीं न कहीं जुट गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या औरंगाबाद की कुटुम्बा सीट RJD अपने कोटे में चाहती है? पार्टी नेता व पूर्व विधायक सुरेश पासवान को क्या राजद प्रत्याशी बनाना चाहती है? अगर कांग्रेस के खाते में सीट जाती है तो क्या सुरेश पासवान निर्दलीय भी चुनाव लड़कर राजेश राम को नुकसान पहुंचा सकते हैं?
 
सियासी गलियारों में इस तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या महागठबंधन में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है? 13 सितंबर को अपने क्षेत्र कुटुंबा में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक राजेश राम ने महागठबंधन की बैठक बुलायी थी. इसमें आरजेडी की तरफ से कोई नहीं आया था. आरजेडी जिलाध्यक्षअमरेंद्र कुशवाहा के अनुसार पार्टी के नेता चुनाव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त थे, इसलिए वह लोग नहीं आ पाए थे.

वहीं कुटुम्बा के पूर्व विधायक व आरजेडी नेता सुरेश पासवान ने कहा कि 13 सितम्बर के कार्यक्रम में राजेश राम ने उनको आमंत्रित नहीं किया था. इसको लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. वैसे उनकी भी इसी क्षेत्र से दावेदारी है और वे जनसंपर्क में भी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उन पर विचार करेगी. राजेश राम के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने के बाद सुरेश पासवान पासवान ने भी 18 सितंबर को कुटुंबा में महागठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है. अब इसमें कांग्रेस का कोई आता है या नहीं यह देखना होगा. इस कार्यक्रम को उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है.

मृत्युंजय तिवारी का क्या है कहना?

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पूरे मसले पर कहा कि आरजेडी की तैयारी तो सभी 243 सीटों पर है. आरजेडी महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है. सबसे बड़ा चेहरा तेजस्वी हमारे पास हैं. जब सीटों का बंटवारा हो जाएगा और जो जो सीटें सहयोगी दलों को जाएंगी उन सीटों पर हम लोग मदद करेंगे. अब कुटुंबा में क्या चल रहा है? इसकी जानकारी जिला इकाई दे सकती है.

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने पूरे मसले पर कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है. महागठबंधन के दल ब्लॉक जिला विधानसभा स्तर पर साथ में व अलग अलग भी बैठक कर रहे हैं. इसका मतलब यह नहीं कि इंडिया गठबंधन में दरार है. सभी दलों को अधिकार है कि वह अपने दल को मजबूत करने के लिए बैठकें करते रहें.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget