एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश ने बिहार को गुंडों को सौंप दिया' तेजस्वी यादव के बयान से मुख्यमंत्री होंगे आगबबूला!

Tejashwi Yadav attacks Nitish Kumar: बिहार के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में हत्याएं, दलित उत्पीड़न, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सीएम नीतीश चुप हैं.

Tejashwi Yadav: बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर स्थापित लोकतांत्रिक मर्यादाओं, परंपराओं और मूल्यों का ह्रास करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा. इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया है. वहीं, इसके अलावा तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को गुंडों को सौंप दिया है. कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे तीन लोगों को गोली मार दी, पहले भी इन्हें गोली मारी थी. इससे अंदाज़ा लगाइए बीजेपी-जेडीयू ने बिहार में कानून-व्यवस्था की क्या दुर्गति कर दी है?

तेजस्वी यादव ने 'एक्स' पर क्या पोस्ट किया?

तेजस्वी यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'बिहार में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं. दलितों के घर जलाए जा रहे हैं. लूट, अपहरण और फिरौती की घटनाएं हो रही हैं. बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं. कानून व्यवस्था बदहाल है, अपराधी बेलगाम हैं. थाना व ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है. पुलिस शराबबंदी के नाम पर धन शोधन में व्यस्त है, लेकिन इन सब ज्वलंत मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन हैं, निष्क्रिय हैं. चंद अधिकारी केवल उन्हें अर्धनिर्मित एवं निर्माणाधीन योजनाओं के निरीक्षण, उद्घाटन और शिलान्यास के लिए लेकर जाते है ताकि यह लगे की सब ठीक है. अगर सब सही है तो फिर मुख्यमंत्री मीडिया और जनता से संवाद क्यों नहीं करते?'

सीएम नीतीश पर आक्रामक हैं तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जिस क्षेत्र और जिले में जाते हैं तो वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित क्यों नहीं किया जाता? विभागीय मंत्री साथ क्यों नहीं होते? सीएम स्थापित लोकतांत्रिक मर्यादाओं, परंपराओं और मूल्यों का ह्रास कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पिछले एक महीने से लगातार विभिन्न जिलों में पहुंच रहे हैं और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. इधर, तेजस्वी यादव भी लगातार सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर घेर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले नवादा में दलित समाज के लोगों के घर जलाए जाने को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

ये भी पढ़ें: Manorama Devi News: पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर छापेमारी पर RJD ने खड़े किए सवाल, जेडीयू का आया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget