एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को बताया 'रिचार्ज कूपन', तंज कसते हुए कही ये बात

तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी पर तंज कसते हुए उन्हें 'रिचार्ज कूपन' बता दिया. आरजेडी नेता का इशारा मुकेश सहनी की विधान परिषद सदस्यता को लेकर था.

पटना: बिहार विधानसभा में पेश बजट पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को अलग अंदाज में नजर आए. उन्होंने सत्ता पक्ष को कठघरे में खड़ा करने के लिए कहानी का सहारा लिया तो अलग अंदाज में शेरो-शायरी भी की. आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा पेश किए गए बजट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि सरकार बजट का आकार बढ़ाने का दावा करती है लेकिन उसका खर्च ही नहीं कर पाती.

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, "तू कर ले हिसाब अपने हिसाब से, जनता हिसाब लेगी अपने हिसाब से." तेजस्वी ने सदन में एनडीए पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को बजट में बड़ी हिस्सेदारी नहीं मिली है. बीजेपी के मंत्री भले ही अधिक हैं, लेकिन जेडीयू के मंत्रियों के पास दोगुना से भी ज्यादा बजट है, लेकिन इस बार आपके मंत्रियों को नीतीश कुमार ने झटका दे दिया.

तेजस्वी ने मुकेश सहनी को बताया 'रिचार्ज कूपन'

तेजस्वी के इस कटाक्ष पर मंत्री मुकेश सहनी कुछ बोलने के लिए खड़े हुए तो तेजस्वी ने उनपर तंज कसते हुए उन्हें 'रिचार्ज कूपन' बता दिया. उन्होंने कहा कि आप तो खुद रिचार्ज कूपन हैं, आगे रिचार्ज होंगे कि नहीं किसी को पता नहीं. तेजस्वी का इशारा मुकेश सहनी की विधान परिषद सदस्यता को लेकर था. सहनी जिस सीट पर विधान परिषद के लिए चुनकर गए हैं, वह उपचुनाव वाली सीट है. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातिगत जनगणना की मांग करते हैं और कहते हैं कि इससे समाज के हर एक जाति का सर्वागीण विकास होगा. लेकिन बजट में स्थिति हास्यास्पद है.

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यहां तक की पिछड़ा वर्ग के विभाग को पूरे बजट का एक प्रतिशत हिस्सा भी नहीं दिया गया है. तेजस्वी ने यादव ने शायरी के माध्यम से राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "मुझमें लाख खामियां हैं माफ कीजिये, कभी खुद का आईना भी साफ कीजिए." तेजस्वी के इन शेरो शायरी के बीच विधनसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हल्के अंदाज में विपक्षी सदस्यों से मेज थपथपाने का भी आग्रह किया.

यह भी पढ़ें-

सुशील मोदी का आरोप- शराब माफिया के साथ है राहुल गांधी की कांग्रेस, कर रही राजनीतिक मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget