एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Election: 'प्रधानमंत्री मोदी जमुई में परिवारवाद पर नहीं बोले, क्यों?' तेजस्वी यादव का तंज

Lok Sabha Election: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परिवारवाद पर घेरा है. वह पत्रकारों से पटना एयरपोर्ट पर बात कर रहे थे.

Tejashwi Yadav On Election Campaign: जमुई लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए जा रहे तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की. इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई में परिवारवाद की बात क्यों नहीं की, क्योंकि वो देख रहे हैं कि बिहार में हर जगह जो भी प्रत्याशी खड़े हुए हैं वो किसी ना किसी घराने से हैं. तेजस्वी ने जमुई के विकास को लेकर भी पीएम पर निशाना साधा. 

तेजस्वी ने जमुई में विकास को लेकर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि "जमुई जा रहे हैं, जनता के बीच जांएगे, उन्हें हकीकत बताएंगे. पीएम मोदी बताएं कि उन्होंने जमुई की जनता के लिए क्या किया. जमुई का कितना विकास हुआ. कौन सा कारखाना लगवा दिया. जनता ये सब समझती है, हमलोग जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे". 

उनसे जब पूछा गया कि पीएम कहते हैं कि 10 साल का काम तो ट्रेलर है, अभी आगे बहुत कुछ बाकी है. इस पर उन्होंने कहा कि देश में सब कुछ तो खत्म हो गया अब बचा क्या है कि वो करेंगे. हालांकि लालू यादव के गिरफ्तारी वारंट पर उन्होंने कुछ नहीं कहा और आगे बढ़ गए.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद शनिवार (06 अप्रैल) को जमुई में तेजस्वी यादव की रैली है. वो आरजेडी प्रत्याशी अर्चना रविदास के समर्थन में रैली करेंगे. जमुई जाने से पहले उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि जमुई के विकास के लिए उन्होंने क्या किया है. सारी हकीकत हमलोग जनता के बीच रखेंगे.

तेज हो गया जमुई में चुनाव प्रचार

दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को ही जमुई सीट पर चुनाव होना है. जिसके लिए चुनाव प्रचार की रफ्तार तेज होने लगी है. तमाम पार्टियों का प्रचार प्रसार जोरों पर है, पीएम मोदी की रैली के बाद आरजेडी नेता वहां हुंकार भरेंगे.

ये भी पढ़ें:  Bihar Politics: 'न्याय की बात करने वालों की पार्टी से क्यों भाग रहे लोग', - रविशंकर प्रसाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget