एक्सप्लोरर

Bihar News: मंत्री समीर महासेठ ने व्यवसायियों को बंदूक रखने की दी सलाह, मधुबनी में डकैती कांड के पीड़ित से मिलने पहुंचे थे

Sameer Mahaseth Statement: मधुबनी के साहरघाट बाजार के कपड़ा व्यवसायी राजकुमार गामी के घर में भीषण डकैती कांड हुआ था. वहीं, मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने मंत्री समीर महासेठ पहुंचे हुए थे.

मधुबनी: बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ (Sameer Mahaseth) मंगलवार को साहरघाट डकैती कांड के पीड़ित से मिलने पहुंचे थे. उद्योग मंत्री ने राजकुमार गामी के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और घटना की जानकारी हासिल की. उन्होंने पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों से मुलाकात की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कारोबारियों को बंदूक रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मैं व्यापारियों से कहता हूं कि आप आगे बढ़िए, मजबूत बनिए. आपको भी मजबूत होने की जरूरत है. आर्म्स रखिए और अपना मनोबल बढ़ाइए. पुलिस तो अपना काम कर ही रही है.

आर्म्स का लाइसेंस लेकर पिस्टल रखिए- मंत्री महासेठ

मीडिया से बात करते हुए मंत्री महासेठ ने कहा कि व्यवसायी वर्ग हमेशा अपने काम को लेकर व्यस्त होते हैं. 12 बजे दिन हो या रात, इन्हें व्यवसाय को लेकर कार्य करना पड़ता है, लेकिन इस बीच इस तरह की घटना सभी को निश्चित ही झकझोर देती है. हम चाहते हैं कि हमारे लिए रामराज्य जैसा माहौल रहे. डकैती के समय पुलिस कैसे चूक गई? इसकी जांच कराई जाएगी. पुलिस अगर अलर्ट रहती तो डकैती की भी पता चलता. पीड़ित परिवार को कहते हैं कि आपलोग भी आर्म्स का लाइसेंस लेकर पिस्टल रखिए, जिससे समय पड़ने पर आत्मसुरक्षा की जा सके.

'अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा'

आगे मंत्री ने कहा कि बिहार में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा. सभी को जेल भेजा गया है आगे भी छोड़ा नहीं जाएगा. बिहार के डीजीपी मधुबनी के एसपी रह चुके हैं. अपराधी तो अपराध कर लेता है, लेकिन वो भूल जाता है कि उससे भी अधिक सशक्त हमारी पुलिस है और पकड़े भी जाते हैं. हमने एसपी से बात की है कि कैसे व्यापारियों को सुरक्षित रखा जाए? आगे इस तरह की घटना ना हो, इस पर विशेष रणनीति बनाई जाएगी.

50 से अधिक बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम

बता दें कि 8 अक्टूबर को साहरघाट बाजार के कपड़ा व्यवसायी राजकुमार गामी के घर भीषण डकैती कांड हुआ था. राजकुमार गामी साहरघाट के इलाके में कपड़ों के बड़े व्यवसायी माने जाते हैं. पुलिस ने रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन डकैतों ने गोली और बम चलाकर पुलिस को खदेड़ दिया और इंडो-नेपाल बॉर्डर क्रॉस करके फरार हो गए. डकैती कांड में 50 से अधिक बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था. डकैत और पुलिस के मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हुए थे. हालांकि मधुबनी की पुलिस ने भीषण डकैती कांड का उद्भेदन करते हुए 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की है.

ये भी पढ़ें: Congress Statement: लालू यादव के सामने कांग्रेस नेता ने की अखिलेश सिंह को CM बनाने की मांग, श्रीकृष्ण सिंह से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget