एक्सप्लोरर

'ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनाएं आहत हो गईं...', लालू यादव ने BJP पर बोला हमला

Bihar Politics: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम में गायिका देवी पहुंचीं थीं. एक भजन की वजह से बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध का उन्हें सामना करना पड़ा.

Bihar News: पटना में बुधवार (25 दिसंबर) को प्रदेश बीजेपी की तरफ से 'मैं अटल रहूंगा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका देवी को भी बुलाया गया था. गायिका देवी ने जैसे ही स्टेज पर गाना शुरू किया वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. इसकी वजह से गायिका को मंच से माफी मांगनी पड़ी. मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार (26 दिसंबर) को एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला है.

आरजेडी सुप्रीमो ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पटना में कल गायिका ने जब महात्मा गांधी का भजन 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम' गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया. भजन से ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनाएं आहत हो गईं. भजन गायिका देवी को माफी मांगनी पड़ी."

अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर हुआ था कार्यक्रम

बता दें कि बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर पटना में बीजेपी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में भोजपुरी की लोक गायिका देवी को बुलाया गया था. गायिका देवी ने रघुपति राघव राजा राम गाना शुरू किया कि मामला थोड़ा गड़बड़ा गया. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया जिसके बाद मंच पर मौजूद बीजेपी के नेताओं ने देवी को जाकर समझाया. देवी ने इसके लिए माफी मांगी. तब कार्यकर्ता शांत हुए. मामले को लेकर राजद नेता लालू यादव ने बीजेपी को घेरा है.

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर भी भड़के

दूसरी ओर पटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर भी आज ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की प्रतिक्रिया आई है. मीडिया ने लाठीचार्ज को लेकर लालू से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए, गलत बात है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: '…तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा', नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget